Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    श्रेयस तलपड़े और काजल अग्रवाल की The India Story का ट्रेलर रिलीज, खुलेंगे डार्क सीक्रेट्स; सिस्टम से होगी लड़ाई

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 06:27 PM (IST)

    श्रेयस तलपड़े और काजल अग्रवाल अभिनीत फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' का ट्रेलर जारी हो गया है। यह एक कोर्टरूम ड्रामा है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome To The Jungle) में अपनी परफॉर्मेंस से हमें हंसाने के बाद, श्रेयस तलपड़े (Shreyash Talpade) 'द इंडिया स्टोरी' (The India Story) नाम की फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में उनके साथ काजल अग्रवाल लीड रोल में नजर आएंगी। मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है।

    श्रेयस तलपड़े ने सोशल मीडिया पर 'द इंडिया स्टोरी' का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा,"कुछ लड़ाइयां दुख से शुरू होती हैं। तो कुछ हिम्मत से। यह पक्के इरादे की कहानी है!"

    फिल्म की कहानी एक पिता और एक वकील के इर्द-गिर्द घूमती है, जो खाने में कीटनाशकों की मिलावट के खिलाफ लड़ रहे हैं। कहानी देखने में काफी दमदार लग रही है और ट्रेलर में कई सीन्स ने हमारा ध्यान खींचा। वह इस मुद्दे को उठाते हैं कि खाने में केमिकल्स की मिलावट किस कदर एक 'धीमे जहर' का काम कर रही है।

    क्या है द इंडिया स्टोरी की कहानी?

    ‘द इंडिया स्टोरी मुख्य रूप से एक कोर्टरूम ड्रामा है। जहां श्रेयस तलपड़े का किरदार अपनी बेटी के मौत के बाद पुलिस थाने पहुंचते हैं और कहते हैं, 'मेरी बेटी का मर्डर हुआ है। उसी की एफआईआर दर्ज करानी है'। मगर, उनकी फाइल फेंक दी जाती है। इसके बाद वे कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हैं। इस कड़ी में खाने-पीने की चीजों में केमिकल की मिलावट और कृषि में कीटनाशकों के खतरनाक इस्तेमाल को लेकर चौंकाने वाले खुलासे होते हैं और वो सिस्टम से लड़ते हुए दिखाए गए हैं।

    ट्रेलर में श्रेयस का काम शानदार है, लेकिन काजल अग्रवाल को ज्यादा स्क्रीन टाइम मिला है। उनकी परफॉर्मेंस बहुत मजबूत लग रही है। 'द इंडिया स्टोरी' में उनके काम को देखना दिलचस्प होगा।

    कब रिलीज होगी फिल्म?

    'द इंडिया स्टोरी' 24 जुलाई, 2026 को रिलीज होने वाली है। उसी दिन कोई बड़ी बॉलीवुड फिल्म रिलीज नहीं होगी। हालांकि 23 जुलाई, 2026 को थलापति विजय की 'जना नायकन' बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार है। इस तमिल फिल्म को हिंदी में भी डब करके रिलीज किया जाएगा, इसलिए 'द इंडिया स्टोरी' को कड़ी टक्कर मिल सकती है।

    यह भी पढ़ें- Ramayana में 'मंदोदरी' बनीं काजल अग्रवाल को नहीं मिला ज्यादा स्क्रीन टाइम, बोलीं- 'सिर्फ पहले पार्ट की शूटिंग की'

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- रणबीर कपूर की Ramayana में मंदोदरी बनेंगी साउथ की ये खूबसूरत हसीना, 'रावण' के साथ शूटिंग भी कर दी है शुरू