विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्कूल फंक्शन में आपने भी इस गाने पर जरूर लचकाई होगी कमर, 20 साल पहले Kajol के सॉन्ग ने बॉलीवुड में मचाई थी धूम

Updated: Thu, 23 Jul 2026 05:36 PM (GMT+05:30)

अगस्त का महीना आते है काजोल और आमिर खान का एक गाना काफी ज्यादा ट्रेंड करने लगता है। स्कूल के बच्चे इस पर जमकर रील्स बनाते हैं और हर गली-मोहल्ले में इसकी धूम होती है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आजादी के आंदोलन से लेकर आज के आधुनिक भारत तक, हिंदी सिनेमा के गानों ने हर भारतीय के दिल में राष्ट्रप्रेम की भावना को जगाने और उसे बनाए रखने में एक बड़ी भूमिका निभाई है। बॉलीवुड में कई ऐसे गाने मौजूद हैं जिनकी धुन कानों में पड़ते ही देशभक्ति की भावना खुद-ब-खुद जग जाती है।

साल 2006 में रिलीज हुई थी फिल्म

कवि प्रदीप (Kavi Pradeep) का लिखा और लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की आवाज से सजा गाना ऐ मेरे वतन के लोगों आज भी जब बजता है तो आंखे नम हो जाती हैं। आज हम जिस गाने के बारे में आपको बताने जा रहे हैं वो साल 2006 में फिल्म फना में इस्तेमाल हुआ था।

Kajol (24)

इस गाने के बारे में सबसे पॉपुलर बात ये है कि अगर आप 90s के बच्चे हैं तो आपने एक न एक बार इस गाने पर अपने स्कूल फंक्शन में डांस जरूर किया होगा। 15 अगस्त और 26 जनवरी पर इस गाने की गूंज जरूर सुनाई देती है। हम बात कर रहे हैं काजोल (Kajol) और आमिर खान (Aamir Khan) के पॉपुलर गाने 'देश रंगीला रंगीला' (Desh Rangeela Rangeela) के बारे में। इस गाने को गायिका महालक्ष्मी अय्यर (Mahalakshmi Iyer) ने अपनी आवाज दी है और इसका संगीत जतिन-ललित ने तैयार किया है। गाने के बोल प्रसून जोशी ने लिखे हैं।

Kajol (23)

इमोशनल नहीं है ये देशभक्ति गीत

यह गाना भारत की विविधता, उसकी प्राकृतिक सुंदरता और विभिन्न संस्कृतियों के रंगों का जश्न मनाता है। वैसे आमतौर पर देशभक्ति गाने थोड़े गंभीर या भावुक होते हैं, लेकिन देश रंगीला ने भारत की विविधता, लोक संस्कृतियों और त्योहारों को एक बेहद उत्सवपूर्ण अंदाज में पेश किया।

देश रंगीला-रंगीला स्कूलों और कॉलेजों का ऑल टाइम फेवरेट गाना है। स्कूल, कॉलेज और सोसाइटी के फंक्शन्स में चाहे ग्रुप डांस करना हो या सोलो परफॉर्मेंस इसके लिए आज भी यह गाना बच्चों का पसंदीदा है। इसकी बीट्स बहुत कैची है इसलिए ये गाना जहां भी बजता है दिमाग में फिट हो जाता है।

यह भी पढ़ें- 50 साल पुराना रीना रॉय का चुलबुला गाना, Lata Mangeshkar की आवाज में बना कल्ट क्लासिक; आज रील्स में है वायरल

यह भी पढ़ें- राम-लीला फिल्म का वो सुपरहिट गाना, जो है गुजरात का लोकगीत; बंगाल की 126 साल पुरानी कविता से जुड़ा है नाता