Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lust Stories 2 के डायरेक्टर से काजोल का सीधा सवाल, अजय देवगन और उनमें कौन है ज्यादा अच्छा एक्टर

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 23 Jun 2023 05:49 PM (IST)

    Kajol Lust Stories 2 Ajay Devgn अजय देवगन को पिछली बार फिल्म भोला में देखा गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल हो गई थी। वहीं काजोल की वेब सीरीज द ट्रा ...और पढ़ें

    Kajol Lust Stories 2 Ajay Devgn, Kajol, Lust Stories 2, Ajay Devgn
    Kajol Lust Stories 2 Ajay Devgn, Kajol, Lust Stories 2, Ajay Devgn

    नई दिल्ली, जेएनएन। Kajol Lust Stories 2 Ajay Devgn: काजोल इन दिनों अपनी आगामी वेब सीरीज लस्ट स्टोरी 2 का प्रमोशन कर रही है। इस बीच उन्होंने एक इंटरव्यू दिया है। उन्होंने अमित आर. शर्मा जो कि इसके निर्देशक हैं, से पूछ लिया कि उनके और उनके पति अजय देवगन के बीच अच्छा कलाकार कौन है। 

    काजोल जल्द किस वेब सीरीज में नजर आएंगी?

    काजोल जल्द नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज लस्ट स्टोरी 2 में नजर आएंगी। इसका निर्देशन अमित शर्मा ने किया है। इसमें कुमुद मिश्रा भी नजर आएंगे। अमित शर्मा ने इसके पहले काजोल के पति अजय देवगन की फिल्म मैदान का निर्देशन किया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

    लस्ट स्टोरी 2 में काजोल की क्या भूमिका है? 

    अब जब निर्देशक से पूछा गया कि उन दोनों में क्या समानताएं और क्या भिन्नताएं हैं। इसी बीच, काजोल ने पूछ लिया कि उन दोनों में से उन्हें अच्छा कलाकार कौन है, यह भी बताना होगा। यह बात सुनकर निर्देशक की बोलती बंद हो गई। लस्ट स्टोरी 2 का ट्रेलर हाल ही में जारी किया गया है। एक्ट्रेस का सेगमेंट काफी मजेदार है। इसमें उनके पति की भूमिका संदेहास्पद है। वह घर की नौकरानी पर डोरे डाल रहे होती हैं। इसके बाद काजोल उन्हें बदल देती है।

    काजोल और अजय देवगन के बीच क्या समानताएं और भिन्नताएं हैं?

    अमित शर्मा और काजोल द क्विंट को एक इंटरव्यू दे रहे थे। इसमें इन दोनों से पूछा गया कि उनके और अजय के बीच क्या समानताएं और भिन्नताएं हैं। इसके पहले कि निर्देशक कुछ कह पाते हैं। काजोल ने बीच में ही पूछ लिया, 

    खबरें और भी

    "इनसे पूछिये, कौन हम दोनों में ज्यादा अच्छा कलाकार है?"

    इस पर अमित हंसने लगे और वह काजोल की ओर इशारा कर देते हैं। जब उनसे दोबारा पूछा गया, तब एक्ट्रेस की ओर देखकर अमित मुस्कुराते हैं और कहते हैं, "मैंने उत्तर दे दिया है।"

    अमित शर्मा ने काजोल और अजय की तुलना करते हुए कहा,

    "दोनों समय के पाबंद है। दोनों समय पर सेट पर पहुंचते हैं। दोनों के कोई नखरे भी नहीं है। दोनों ही अच्छे कलाकार हैं।"

    अजय देवगन की मैदान कब रिलीज होगी?

    अजय देवगन की मैदान कई बार डिले हो चुकी है। अभी तक इस फिल्म की अंतिम रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है।