विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kajol ने सैफ अली खान के साथ शेयर किया थ्रोबैक वीडियो, एक्ट्रेस को पहचान पाना होगा मुश्किल

Published: Thu, 01 Aug 2024 12:45 PM (GMT+05:30)

काजोल बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी अदाकारा हैं। उन्होंने हमें दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे गुप्त कभी खुशी कभी गम जैसी ...और पढ़ें

सैफ अली खान और काजोल फिल्म बेखुदी
सैफ अली खान और काजोल फिल्म बेखुदी

HighLights

  1. बेखुदी ने पूरे किए 32 साल
  2. सैफ अली खान को किया गया था रिप्लेस
  3. एक्ट्रेस ने शेयर किया अनदेखा वीडियो

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल को इंडस्ट्री में 32 साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने फिल्म बेखुदी से डेब्यू किया था जोकि 31 जुलाई 1992 में रिलीज हुई थी। अब इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने मुहूर्त शॉट का एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो फिल्म के लीड एक्टर सैफ अली खान के साथ नजर आ रही हैं।

बता दें कि पहले इस फिल्म के लिए सैफ अली खान को ही कास्ट किया गया था लेकिन बाद में किन्हीं वजहों से वो इससे पीछे हट गए। इसके बाद इसमें कमल सदाना नजर आए थे। वीडियो शेयर करते हुए काजोल ने लिखा, 'बेखुदी को 32 साल पूरे हुए। मैं इस बात की बहुत शुक्रगुजार हूं कि मैं अभी भी वहीं कंसर्न और कॉन्फिडेंस से भरी हुई हूं।'

सैफ अली खान को किया गया था रिप्लेस

बता दें कि पिछले साल कॉफी विद करण के एक एपिसोड के दौरान सैफ अली खान ने बेखूदी में रिप्लेस किए जाने को लेकर बात की थी। करण जौहर ने एक्टर से पूछा था कि फिल्म डायरेक्टर राहुल रावैल ने उन्हें क्यों निकाल दिया था।

View this post on Instagram

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

यह भी पढ़ें: सालों पहले Daler Mehndi को काजोल संग काम करने का मिला था ऑफर, फिर इस वजह से हो गई थी ना

इसके जवाब में सैफ ने बताया था कि राहुल रवैल ने इस फिल्म के लिए पहले कमल सदाना को ही कास्ट किया था। बाद में उन्हें मेरे से रिप्लेस कर दिया गया ये सोचते हुए कि ये कास्टिंग काम करेगी। वैसे मैं उन्हें इसके लिए ब्लेम नहीं करूंगा लेकिन उन्हें ऐसा लगता था कि मेरे अंदर एटीट्यूड है। मैं फिल्म में इंटरेस्ट नहीं ले रहा हूं।

साल 1991 में की थी शादी

'बेखुदी' के मुहूर्त में कई सारे सितारे आए थे जिसमें ऋषि कपूर,नीतू सिंह, सनी देओल और यश चोपड़ा भी मौजूद थे। फिल्म का पहला क्लैप अभिनेत्री अमृता सिंह ने दिया था, जो सैफ अली खान के साथ उनके रिलेशनशिप की शुरुआत का प्रतीक था। उन्होंने 1991 में सैफ अली खान से शादी कर ली थी। हालांकि 2004 में दोनों अलग हो गए थे।

यह भी पढ़ें: हनीमून के 40 दिन बाद Ajay Devgn ने काजोल से कही थी ये बात, जानकर आप भी हो जाएंगे शॉक्ड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।