Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kajol Video:शॉपिंग कर मॉल से बाहर निकली काजोल ने गरीब बच्चे को किया इग्नोर, लोग बोले- तुम विलेन से भी बेकार हो

    By Vaishali ChandraEdited By:
    Updated: Wed, 19 Oct 2022 10:27 PM (IST)

    Kajol brutally trolled for ignoring kid beggar सोशल मीडिया पर कजोल का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह एक गरीब छोटे बच्चे को नजरअंदाज करती हुई दिख रही ...और पढ़ें

    Kajol brutally trolled for ignoring kid beggar, Instagram
    Kajol brutally trolled for ignoring kid beggar, Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Kajol brutally trolled for ignoring kid beggar: सोशल मीडिया पर काजोल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर तान्हाजी एक्ट्रेस बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं। वीडियो में कजोल एक मॉल से शॉपिंग करके बाहर निकल रही हैं। तभी एक गरीब छोटी बच्ची उनका पीछे करने लगती है और उनसे मदद करने के लिए कहती है। कजोल सीधा अपनी कार के पास आती हैं और अंदर बैठ जाती हैं। बच्ची वहीं खड़ी होकर उन्हें देखती है। एक्ट्रेस अपने पर्स से कुछ पैसे निकालती हैं और कार का दरवाजा खोलकर बच्ची को दे देती हैं।

    यह भी पढ़ें- Shikhar Dhawan: इस खास शख्स के कहने पर Double XL में काम करने के लिए माने थे शिखर धवन, हुमा से है खास नाता

    छोटे बच्चे को देख बंद किया कार का दरवाजा

    इसके तुरंत बाद एक छोटा बच्चा भी आ जाता है और कजोल से पैसे मांगने लगता है, लेकिन एक्ट्रेस उसे नजरअंदाज करते हुए तुरंत अपने कार का दरवाजा बंद कर लेती हैं और वहां से निकल जाती हैं। कजोल का एक गरीब बच्चे के साथ यह रवैया कुछ लोगों को रास नहीं आया और एक्ट्रेस बुरी तरह ट्रोल हो गईं। यहां देखें वीडियो, 

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    बुरी तरह ट्रोल हुईं काजोल

    वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने कहा, 'दूसरा रुपये लेने आया तो नहीं दिया, क्या कजोल के पास पैसे की कमी आ गई है।' एक अन्य यूजर ने कहा, 'क्या इज्जत है जब इतना फेमस होने के बाद भी इतने कंजूस हो कि कुछ दे नहीं सकते, तुम रियल की हीरोइन नहीं, तुम विलेन से भी बेकार हो।' एक और यूजर ने कहा, 'आपके पास तो इतना सारा पैसा है अगर आप इन बच्चों को 100 भी दे दो तो कोई प्रॉपर्टी नहीं चली जाएगी आपकी मैम।' कजोल पर तंज कसते हुए एक यूजर ने कहा, 'इतने सारे पैसे दे दिए मुझे डर है कहीं काजोल कंगाल ना हो गई हो।'

    यह भी पढ़ें- XXX Series से पहले इन विवादों को लेकर उछल चुका है एकता कपूर का नाम, कॉन्ट्रोवर्सी से रहा चोली दामन का रिश्ता

    कुछ लोगों ने किया सपोर्ट

    कजोल को ट्रोल करने के अलावा कुछ लोगों ने सही भी ठहराया। एक यूजर ने कहा, 'मैं इन लोगों को पैसे देना का समर्थन नहीं करती। यह इन्हें पैसे मांगना अपना पेशा बनाने का बढ़ावा देता है। पैसे की जगह इन्हें कुछ खाने को देना चाहिए।' एक अन्य यूजर ने कहा, 'यहां अगर वह पैसे देती हैं तो लोग कहेंगे कि यह कैमरे के लिए है, अगर वह नहीं करेगी तो वे कहेंगे कि ओह वह कितनी असंवेदनशील रवैये से भरी हैं। मैं वास्तव में उस व्यक्ति के सामने अपना सिर झुकाता हूं जिसने एक गाने में इतने प्यारे बोल लिखे है, कुछ तो लोग कहेंगे।'

    खबरें और भी