विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'No Nonsense Woman...' काजोल ने अनोखे अंदाज में Jaya Bachchan को किया बर्थडे विश, कैप्शन पढ़ के आएगी हंसी

Published: Wed, 09 Apr 2025 07:54 PM (IST)

जया बच्चन (Jaya Bachchan) ने 70 के दशक में अपने करियर की शुरुआत की थी। एक्ट्रेस आज अपना 77वां जन्मदिन ...और पढ़ें

काजोल ने जया बच्चन को किया विश (Photo: Instagram)
काजोल ने जया बच्चन को किया विश (Photo: Instagram)

HighLights

  1. 9 अप्रैल को होता है जया का बर्थडे
  2. काजोल ने जया को किया विश
  3. अमिताभ बच्चन ने जताया आभार

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस जया बच्चन आज पूरे 77 साल की हो चुकी हैं। इंडस्ट्री से तमाम एक्ट्रर्स और उनके फैंस इस मौके पर एक्ट्रेस को बर्थडे विश कर रहे हैं। इस खास मौके पर उन्हें कभी खुशी कभी गम की को-स्टार काजोल ने भी शुभकामनाएं दीं। काजोल ने अपनी और जया की दुर्गा पूजा से एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए खास मैसेज लिखा।

काजोल ने किया विश

इस फोटो में दोनों ने साड़ी पहनी हुई थी। वे एक-दूसरे का हाथ थामे हुए। एक दूसरे को देखकर मुस्कुरा रही हैं। इस पोस्ट के कैप्शन ने सभी का ध्यान खींचा। फोटो शेयर करते हुए काजोल ने लिखा- सबसे शांतिप्रिय महिला, जिन्हें वो जानती हैं उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं। आने वाला साल शानदार रहे। इसी के साथ उन्होंने आंख मारने वाला इमोजी भी बनाया।

यह भी पढ़ें: Jaya Bachchan Video: पहले झटका हाथ, फिर सुनाई खरी-खोटी! बुजुर्ग महिला संग जया बच्चन के बर्ताव पर भड़के लोग

इस फिल्म में साथ कर चुके हैं काम

बता दें कि काजोल और जया बच्चन एक दूसरे के साथ बहुत अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं। उन्हें पहले भी कई बार मुंबई के दुर्गा पूजा पंडाल में एक साथ देखा गया है। साल 2024 में उनकी मुलाकात का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ था जिसमें वे एक दूसरे को कसकर गले लगाते हुए दिखाई दे रहे थे। जया जी ने काजोल के गाल पर एक प्यारा सा किस भी किया था।

जया की बहू बनी थीं काजोल

दोनों ने साथ में फिल्म कभी खुशी कभी गम में काम किया था। काजोल ने जया बच्चन की बहू का किरदार निभाया था। साल 2001 में आई यह फिल्म एक फैमिली ड्रामा फिल्म थी जिसे करण जौहर ने डायरेक्ट किया था। इसमें शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, करीना कपूर खान और ऋतिक रोशन ने भी काम किया था।

अमिताभ ने एक्स पर किया पोस्ट

अमिताभ बच्चन ने अपनी पत्नी की ओर से उन लोगों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने जया को विश किया। अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर उन्होंने लिखा, "T 5343 - जया को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने वाले सभी लोगों को मेरा आभार और प्यार... हर एक को जवाब देना असंभव होगा, इसलिए यहां लिख रहा हूं..."

इस बीच, श्वेता बच्चन की बेटी और जया की नातिन नव्या नवेली नंदा ने भी अपनी नानी को जन्मदिन की बधाई दी। एक तस्वीर पोस्ट करते हुए नव्या ने लिखा,"जन्मदिन मुबारक नानी।"

जया बच्चन की आने वाली फिल्म

वर्कफ्रंट की बात करें तो जया बच्चन जल्द ही फिल्म 'दिल का दरवाजा खोल ना डार्लिंग' में नजर आएंगी। इस रोमांटिक कॉमेडी में सिद्धांत चतुर्वेदी और वामिका गब्बी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की आधिकारिक घोषणा 2024 में की गई थी।

यह भी पढ़ें: Manoj Kumar की अंतिम विदाई में Abhishek Bachchan हुए नाराज, पैपराजी से उलझे दिखे एक्टर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।