यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kajol ने देर रात शिव शक्ति के बाहर फैंस और मीडिया के साथ सेलिब्रेट किया अपना 50वां जन्मदिन, देखें वीडियो
काजोल ने देर रात अपना जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्होंने अपने घर पर पार्टी रखी थी जिसमें उनके बेहद करीबी लोग ही शामिल हुए थे। हालांकि पार्टी की तो फोट ...और पढ़ें

HighLights
- काजोल ने मनाया 50वां जन्मदिन
- जल्द फिल्म दो पत्ती में आएंगी नजर
- एक्ट्रेस प्रभु देवा के साथ फिर दिखेंगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल सोमवार यानी 5 अगस्त को 50वां जन्मदिन मनाया। इस विशेष अवसर पर उन्हें ढेर सारी बधाइयां भी मिली। इतना ही नहीं उन्होंने अपने जन्मदिन का केक फैमिली-फ्रेंड के अलावा फैंस और पैपराजी के साथ भी काटा।
दरअसल, उनके चाहने वाले सोमवार शाम उनके घर के बाहर नजर आए। काजोल ने अपने फैंस को निराश नहीं किया और वह उनसे स्पेशल मिलने घर के बाहर पहुंची, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
फैंस संग काजोल ने काटा केक
काजोल के जन्मदिन पर उनके फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए एक्ट्रेस के शिव शक्ति बंगले के बाहर आ पहुंचे। ऐसे में अभिनेत्री घर से बाहर आईं और फैंस के हाथ मिलाया और फैंस द्वारा लाया गया बर्थडे केक भी कट किया। इसके अलावा पैपराजी संग भी उन्होंने केक काटा। इसकी एक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
यह भी पढे़ं- Ajay Devgn ने पत्नी काजोल को जन्मदिन की दी बधाई, अभिनेता ने शेयर की रोमांटिक फोटो
बर्थडे गर्ल का लुक
इस मौके पर एक्ट्रेस ब्लू और ब्लैक ड्रेस में नजर आईं। बता दें, कई फैंस काजोल के लिए गिफ्ट लेकर आए थे।काजोल ने अपना बर्थडे लुक सिंपल मेकअप और खुले बालों के साथ कंपलीट किया था।
अजय देवगन ने यूं किया विश
सुपरस्टार अजय देवगन ने भी पत्नी को बर्थडे विश किया था। अजय देवगन ने एक खास तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था- 'तुम्हारा प्यार इन्फिनाइट है और तुम्हारी एनर्जी कमाल की है। मैं अभी तक बस कोशिश ही कर रहा हीं कि तुमसे मैच कर पाऊं। तुम हमारी जिंदगी में खुशी लेकर आती हो। जन्मदिन मुबारक हो काजोल।
खबरें और भी
इन फिल्मों में नजर आएंगी काजोल
एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके पास इन दिनों कई फिल्में हैं। वह जल्द हॉरर जॉनर में काम करेंगी। इसके अलावा उनके पास ‘सरजमीं’, ‘दो पत्ती’ और चरण तेज उप्पलपति की एक्शन से भरपूर महारानी- क्वीन ऑफ क्वींस में भी नजर आएंगी।