विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kajol को आया गुस्सा, सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक अंदाज में लिखा मैसेज; 'डरपोक-नाकारा' जैसे शब्दों का किया प्रयोग

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Published: Sun, 23 Apr 2023 05:01 PM (IST)

Kajol Cryptic Angry Post फिल्म एक्ट्रेस काजोल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने डरपोक और कायर ...और पढ़ें

Kajol Cryptic Angry Post: काजोल ने सोशल मीडिया पर एक क्रीप्टिक पोस्ट किया है।
Kajol Cryptic Angry Post: काजोल ने सोशल मीडिया पर एक क्रीप्टिक पोस्ट किया है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Kajol Cryptic Angry Post: काजोल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने बिना किसी का नाम लिये डरपोक और नाकारा जैसे शब्दों का उपयोग किया है। इसके बाद उन्होंने एक और पोस्ट किया है। इसमें वह 'गुड बाय' के बारे में बात कर रही हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल अपनी बबली अंदाज के लिए जाने जाती हैं। उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। 

काजोल ने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट किया है

काजोल ने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट किया है। इसे पढ़कर अंदाज लगाया जा सकता है कि वह गुस्से में है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'आज का सच। दोनों ही जेंडर्स में डरपोक और कायर लोगों की भरमार है। ट्रिक यह है कि हमें उनके जेंडर को देखकर आंख बंद नहीं करना चाहिए और यह तय नहीं करना चाहिए कि कौन अच्छा है या कौन बड़ा है। उन्होंने दिस हिट होम का हैश टैग भी लगाया है। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने गुडबाय पर बात की है। उन्होंने लिखा है, गुड बाय उनके लिए होता हैं जो अपनी आंखों से प्यार करते हैं जो लोग दिल और आत्मा से प्यार करते हैं। ऐसे लोगों के लिए सेपरेशन कुछ नहीं होता।'

काजोल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं

काजोल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और अपनी तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं। हाल ही में, उनके इंस्टाग्राम पर 1 करोड़ 40  फॉलोअर्स हुए हैं। इसके चलते इंस्टाग्राम पर सेल्फी लेकर उन्होंने पोस्ट की थी। काजोल ने लिखा था 1 करोड़ 40 लाख लोगों को रविवार की शुभकामनाएं। खुश रहिए और ज्यादा खाइए।' काजोल ने ब्लैक कैजुअल आउटफिट में देखा जा सकता है।

काजोल जल्द वेब सीरीज द गुड वाइफ में नजर आएंगी

काजोल की बेटी नीसा देवगन ने 20 अप्रैल को अपना विश्वास जन्मदिन मनाया है। काजोल ने बेटी के साथ भी तस्वीरें शेयर की थी। दोनों काफी खूबसूरत पोज देती नजर आई। काजोल जल्द वेब सीरीज द गुड वाइफ में नजर आएंगी। यह इसी नाम से बने अमेरिकन कोर्ट रूम ड्रामा पर आधारित है। काजोल शो में एक वकील की भूमिका निभा रही हैं, साथ ही वह एक हाउसवाइफ भी बनी है। इसका निर्देशन सुपन वर्मा ने किया है। यह डिजनी प्लस हॉटस्टार पर ही शुरू होने वाली है।

View this post on Instagram

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)