Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    काजोल ने 31 वर्षों के करियर में पहली बार ऑनस्क्रीन किया किस, The Trial के सेट पर जानें कैसा था माहौल

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 14 Jul 2023 04:54 PM (IST)

    The Trial Kajol Kiss द ट्रायल वेब सीरीज में काजोल और अली खान की अहम भूमिका है। अब काजोल ने शो में किस किया है। खास बात यह है कि यह पहली बार है कि काजो ...और पढ़ें

    The Trial Kajol Kiss, Kajol Kiss video news
    The Trial Kajol Kiss, Kajol Kiss video news

    नई दिल्ली, जेएनएन। The Trial Kajol Kiss: काजोल ने वेब सीरीज द ट्रायल से ओटीटी पर डेब्यू किया है। खास बात यह है कि इस शो में उन्होंने ऑनस्क्रीन पहली बार किस भी किया है। इसके पहले एक्ट्रेस ऑनस्क्रीन किस करने से बचती नजर आती थी। काजोल ने अभिनेता अली खान को किस किया है। अली खान ने इस बारे में बात की है। उन्होंने कहा है कि किस के दौरान सेट पर किसी भी प्रकार की झिझक या शर्मिंदगी नहीं थी।

    काजोल कौन-से शो में नजर आ रही है?

    काजोल इन दिनों शो द ट्रायल में नजर आ रही है। यह द गुड वाइफ शो का इंडियन एडेप्टेशन है। एक्ट्रेस ने ओटीटी पर डेब्यू के अलावा पहली बार ऑनस्क्रीन किस भी किया है। उन्होंने अली खान को वेब सीरीज में किस किया है। अली खान टीवी अभिनेता है। वह काफी लोकप्रिय थे। हालांकि, बाद में उन्होंने ब्रेक ले लिया था और अब वह एकबार फिर से वापसी कर रहे हैं।

    द ट्रायल में अली खान और काजोल की क्या भूमिका है?

    वेब सीरीज में अली खान और काजोल का कैरेक्टर कॉलेज के दिनों में एक-दूसरे को डेट करता था, लेकिन बाद में उनकी शादी किसी और से हो जाती है। किसी कारणवश उनके पति किसी केस में फंस जाते हैं। इसके बाद, अली खान की काजोल की जिंदगी में वापसी होती है और पुराना प्यार एक बार फिर वापस जाग जाता है और दोनों किस कर लेते हैं।

    किस को लेकर अली खान ने एक इंटरव्यू दिया है। उन्होंने कहा है,

    "इसे एक बड़े होटल में फिल्माया गया है। निर्देशक ने उनसे पूछा था कि क्या उन्हें सेट पर कुछ ही लोग चाहिए।"

    अली खान और काजोल की किस के दौरान सेट पर कैसा माहौल था?

    अली खान ने यह भी कहा कि सेट पर कोई शर्मिंदगी, झिझक नाम की चीज नहीं थी। दोनों ने इसका पूर्वाभ्यास किया और फिर टेक कर लिया। इसके बाद, दोनों मॉनिटर की और बढ़े और दोनों ने किस को ध्यान से देखा और एक-दूसरे से बात की और आगे बढ़ गए। काजोल ने अजय देवगन से शादी की है। उनसे उन्हें दो बच्चे भी हैं। वह हाल ही में अपने बयान को लेकर विवादों में थी। हालांकि, बाद में उन्होंने सफाई दे दी थी। 

    खबरें और भी