Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Kajol ने बच्चों की माता-पिता के साथ बहस को ठहराया सही, कहा- 'ये जरूरी है'

    Updated: Sat, 29 Nov 2025 04:27 PM (GMT+05:30)

    अभिनेत्री काजोल (Kajol) ने अपने बच्चों नीसा और युग के साथ अपने रिश्ते पर बात की। उनका मानना है कि माता-पिता और बच्चों के बीच बहस होना जरूरी है, क्योंक ...और पढ़ें

    काजोल ने पेरेंटिंग पर की बात (फोटो-इंस्टाग्राम)

    काजोल ने पेरेंटिंग पर की बात (फोटो-इंस्टाग्राम)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल अपने दोनों बच्चों नीसा और युग की बहुत अच्छे से परवरिश कर रही हैं। एक्ट्रेस कई बार पेरेंट्स की जिम्मेदारी और पेरेंटहुड पर कई सारी बातें कर चुकी हैं। हाल ही में एक बातचीत में काजोल ने बच्चों और माता-पिता के बीच बहस जरूर होनी चाहिए इस पर बात की।

    काजोल ने बताया बच्चों के साथ कैसी है बॉन्डिंग 

    अभिनेत्री अपनी मां तनुजा और रेणुका शहाणे के साथ अपकमिंग फिल्म 'उत्तर' के ट्रेलर लॉन्च पर मौजूद थीं। फिल्म के कॉन्सेप्ट की तारीफ करते हुए, फिल्म स्टार ने अपने दोनों बच्चों के साथ अपने रिश्ते और उनके साथ होने वाली बहस के दौरान अपनी असहमतियों और अन्य चीजों पर भी बात की।

    यह भी पढ़ें- इस टीवी एक्टर की वजह से विक्की कौशल बने Katrina Kaif के सैया, लगाई थी दोनों के बीच प्यार की 'चिंगारी'?

    ट्रेलर लॉन्च इवेंट में, काजोल से उनके बेटे और बेटी के साथ उनके रिश्ते के बारे में पूछा गया। अभिनेत्री ने जवाब दिया, "शुक्र है कि मेरी बेटी इस सवाल का जवाब देने के लिए यहां नहीं है। वह मुझसे इस बारे में बहस करेगी। यह बिल्कुल सच है। माता-पिता और बच्चों के बीच बहस होना जरूरी है।"

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

    बचपन में मां से बहस करती थीं काजोल

    टाइम्स नाउ के अनुसार, उन्होंने आगे कहा, "अगर हम लड़ते हैं, तो हमें एहसास होता है कि हमने खुद उन्हें बड़ा किया है और आज वो हमसे बहस कर रहे हैं और जिसका अपना एक नजरिया है। इसलिए, हमने अपने बच्चों को खुद सोचने के लिए पाला है। जब वे मुझसे बहस करते हैं, तो मैं इसे एक तारीफ के तौर पर देखती हूं।" इसके बाद काजोल मजाक-मजाक में अपनी मां की ओर देखकर कहती हैं कि उन्होंने कभी ऐसा नहीं किया जबकि तनुजा कहती हैं कि वो अक्सर बचपन में उनसे बहस करती थीं।

    यह भी पढ़ें- 'कुत्ते के लिए पति से...' Ajay Devgn ने इश्क के 28 साल पूरा होने पर किया मजेदार पोस्ट, फिर भी नाराज हैं काजोल

    खबरें और भी