यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ajay Devgn और आदित्य चोपड़ा की लड़ाई के बीच फंस गई थीं काजोल, बोलीं- 'मैं बेबस महसूस कर रही थी'
काजोल ने यश राज फिल्म्स के बैनर तले कई फिल्मों में अपनी अदाकारी दिखाई है। ऐसे में जब उनके पति अजय देवगन का यश राज फिल्म्स के साथ विवाद हुआ तो वह फंस ग ...और पढ़ें

HighLights
- अजय देवगन और आदित्य चोपड़ा के बीच हुआ विवाद
- आदित्य चोपड़ा संग काजोल ने कीं कई सारी फिल्में
- अजय की फाइट पर पहली बार काजोल ने तोड़ी चुप्पी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। काजोल पिछले तीन दशक से फिल्मी दुनिया में अपनी अदाकारी दिखा रही हैं। उन्हें अपने करियर में सबसे ज्यादा हिट फिल्में यश राज फिल्म्स के साथ की हैं। ऐसे में उनका YRF के साथ क्लोज बॉन्ड है। हाल ही में, उन्होंने अजय देवगन के साथ YRF के विवाद पर रिएक्शन दिया है।
जब काजोल के पति अजय देवगन (Ajay Devgn) का यश राज फिल्म्स के साथ क्लैश हुआ तो इसका सबसे ज्यादा असर काजोल पर पड़ा था। वह समझ नहीं पा रही थीं कि वह क्या करें, क्योंकि दोनों से ही उनका खास रिश्ता रहा है। उन्होंने कहा कि वह बेबस महसूस कर रही थीं।
अजय देवगन की फाइट पर बोलीं काजोल
एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में काजोल ने कहा, "झगड़े हमेशा मुश्किल होते हैं, खासकर तब जब वे कुछ समय तक अनसुलझे रहें। उस समय जब आपके सामने ऐसी स्थिति होती है तो दोनों पक्ष अपने लिए खड़े होते हैं। मैं दोनों पक्षों से जुड़ी हुई थी, इसलिए मैं बेबस महसूस कर रही थी।"
यह भी पढ़ें- सेट पर Kajol की चली गई थी याददाश्त, 3 घंटे तक नहीं आया था होश, बोलीं- 'शाह रुख मुझे गोली...'
Photo Credit - Instagram
काजोल ने आगे कहा, "आपको समय बीतने का इंतजार करना पड़ता है, ताकि भावनाएं कम हो जाएं। ताकि चीजें फिर से ठीक हो सकें। बदलाव होता रहता है। यह न तो अच्छा है और ना ही बुरा। कहीं लिखा है कि बदलाव अनंत है। यही एक चीज है जो स्थिर है।"
खबरें और भी
क्यों अजय देवगन का YRF से हुआ झगड़ा?
साल 2012 में अजय देवगन की सन ऑफ सरदार और आदित्य चोपड़ा की जब तक है जान एक ही दिन सिनेमाघरों में रिलीज हो रही थी। अजय की प्रोडक्शन कंपनी ADF ने YRF के खिलाफ कॉम्पटीशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) को शिकायत भेजी और आरोप लगाया कि YRF ने अपने मार्केट पॉजिशन का फायदा उठाकर जब तक है जान के लिए ज्यादा स्क्रीन्स सिक्योर कर लिए हैं जिसकी वजह से सन ऑफ सरदार के लिए स्क्रीन्स सीमित हैं।
काजोल की अपकमिंग फिल्म
इन दिनों काजोल अजय देवगन निर्मित हॉरर मूवी मां में नजर आ रही हैं। इसके बाद वह पृथ्वीराज सुकुमारन और इब्राहिम अली खान स्टारर फिल्म सरजमीन में नजर आएंगी जो 25 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर स्ट्रीम होगी।