विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kajol Video: बेटे युग के साथ राजस्थान में वेकेशन मना रही हैं काजोल, लेपर्ड सफारी का उठाया लुफ्त

By Jagran NewsEdited By: Aditi Yadav
Published: Fri, 04 Nov 2022 10:59 AM (IST)

Kajol Video काजोल इन दिनों काम से ब्रेक लेकर बेटे युग के साथ वेकेशपर निकली है। एक्ट्रेस राजस्थान में हैं ...और पढ़ें

kajol, rajasthan, jawai leopard safari, kajol Video
kajol, rajasthan, jawai leopard safari, kajol Video

 नई दिल्ली, जेएनएन। Kajol Video: एक्ट्रेस काजोल (Kajol) अपने काम के साथ परिवार को भी पूरा समय देती हैं। उन्हें अक्सर अपने दोनों बच्चों के साथ वक्त बिताते देखा जाता है, लेकिन बेटे युग के साथ कई बार उनकी खास बॉन्डिंग देखने को मिलती है। इसी बीच एक्ट्रेस इन दिनों बेटे के साथ वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। इसकी एक झलक उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

बेटे युग के साथ राजस्थान में वेकेशन मना रही हैं काजोल

काजोल बेटे के साथ राजस्थान जा पहुंची है। जहां उन्होंने जवाई लेपर्ड सफारी का भी लुफ्त उठाया। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने सुकून के पल बिताती नजर आ रही है। हालांकि वीडियो में एक्ट्रेस की झलक नहीं दिखी लेकिन बेटे युग इस वीडियो में नजर आए। वीडियो की शुरुआत सनराइज से होती है। इस दौरान जंगल में लेपर्ड समेत और भी कई जानवर दिखाई देते हैं। साथ ही वीडियो का अंत में सनसेट दिखाई देता है। इसके साथ ही वीडियो में बेटा युग भी कैंडल की रोशनी के बीच पहाड़ियों पर बैठा नजर आ रहा है। काजोल ने कैप्शन में लिखा- ‘एक ऐसा हॉलिडे जहां हम लोग शो के सितारे नहीं थे।

View this post on Instagram

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

एक्ट्रेस की आने वाली फिल्म

बता दें कि काजोल के दोनों बच्चे युग और न्यासा सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। अजय और काजोल अपने बच्चों की तस्वीरे अक्सर शेयर करते रहते हैं। चाहे मौका कोई भी हो परिवार की खास बॉन्डिंग हमेशा तस्वीरों के जरिए नजर आती है। वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार काजोल 'त्रिभंगा' में नजर आई थीं। वहीं अब जल्द 'सलाम वेंकी' में नजर आएंगी। यह फिल्म सिनेमाघरों में 9 दिसंबर 2022 को रिलीज होगी। बता दें कि फिल्म 'सलाम वेंकी' का निर्देशन जानी मानी तमिल अभिनेत्री रेवती कर रही हैं। ब्लाइव प्रोडक्शन और आरटेक स्टूडियो के बैनर तले बन रही इस फिल्म को सूरज सिंह, श्रद्धा अग्रवाल और वर्षा कुकरेजा प्रोड्यूस कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Esha Deol की बर्थडे पार्टी में लगा सितारों का मेला, फरदीन खान भी आए नजर