2 घंटे 17 मिनट की फिल्म में भर-भरकर सस्पेंस, 7.5 IMDb रेटिंग वाली सुपरहिट मूवी OTT पर हुई रिलीज
ओटीटी पर सस्पेंस और थ्रिल से भरी फिल्म ने दस्तक दी है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन किया था। ...और पढ़ें

ओटीटी पर रिलीज हुई थ्रिलर मूवी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना और संजय दत्त जैसे सितारों से सजी धुरंधर के बॉक्स ऑफिस पर तूफान के बीच एक फिल्म बिना किसी शोर-शराबे के बड़े पर्दे पर उतरी और चुपके से तीन गुना प्रॉफिट कमा ले गई। अब फिल्म करीब डेढ़ महीने बाद सिनेमाघरों से उतरकर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ गई है।
मलयालम सिनेमा की ब्लॉकबस्टर मूवीज में शुमार यह फिल्म सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर है। फिल्म की कहानी तगड़ी है और किरदारों के साथ इसे जिस तरह पिरोया गया है, दर्शक और क्रिटिक्स ने फिल्म की खूब तारीफ की थी। सिर्फ इतना ही नहीं, फिल्म को अच्छी रेटिंग भी मिली है।
धुरंधर के साथ रिलीज हुई थी फिल्म
यह फिल्म 5 दिसंबर को धुरंधर के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। चारों ओर धुरंधर का बज था, लेकिन फिर भी इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई और बजट से करीब तीन गुना ज्यादा कलेक्शन किया है। 2 घंटे 17 मिनट की फिल्म ने दुनियाभर में तूफान ला दिया था।
कलमकवल की कहानी
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो है कलमकवल (Kalamkaval)। मलयालम थ्रिलर में ममूटी और विनायकन जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी शुरू में सिर्फ रूटीन पुलिस जांच लगती है, लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, ऐसा सस्पेंस निकलकर आता है कि 2 घंटे 17 मिनट तक यह फिल्म आपको सीट से हिलने नहीं देगी।
यह भी पढ़ें- 8.7 IMDb रेटिंग वाली फिल्म ने थिएटर्स के बाद OTT पर मारी एंट्री, 2 घंटे 7 मिनट में दिखेगा फुल ऑन ड्रामा
कलमकवल का बजट और कलेक्शन
जितिन के जोस के निर्देशन में बनी कलमकवल मूवी कथित तौर पर 25 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी लेकिन सैकनिल्क की मानें तो फिल्म ने दुनियाभर में 82.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। भारत में फिल्म का कलेक्शन 38 करोड़ रुपये के आसपास था। यह 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्मों में से एक है।
ओटीटी पर कहां देख सकते हैं कलमकवल?
अगर आपने बाय चांस इस फिल्म को बड़े पर्दे पर मिस कर दिया है तो आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। ममूटी स्टारर फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनीलिव (Sony Liv) पर 16 जनवरी 2026 से स्ट्रीम हो रही है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।