विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संदीप रेड्डी वांगा को पसंद आया Kalki 2898 AD का ट्रेलर, बताया- Prabhas-दीपिका की मूवी का देखेंगे कौन-सा शो

Published: Sat, 22 Jun 2024 09:09 AM (GMT+05:30)

इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक कल्कि 2898 एडी कुछ ही दिनों में सिनेमाघरों में आने वाली ...और पढ़ें

डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा (Photo Credit: Instagram)
डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा (Photo Credit: Instagram)

HighLights

  1. शुक्रवार को रिलीज हुआ 'कल्कि 2898 एडी' का दूसरा ट्रेलर
  2. एनिमल डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने दिया ऐसा रिएक्शन
  3. 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी प्रभास-दीपिका की मूवी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नाग अश्विन के निर्देशन में बनी प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन स्टारर फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' का काफी बज देखने को मिल रहा है। ये मूवी कुछ ही दिनों में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। ऐसे में मेकर्स भी दर्शकों के बीच लगातार कभी टीजर, तो कभी ट्रेलर जारी कर एक्साइटमेंट बढ़ा रहे हैं।

अब शुक्रवार को फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। सिर्फ ऑडियंस ही नहीं, बल्कि कई सेलेब्स ने भी फिल्म के ट्रेलर की तारीफ की। अब इस लिस्ट में संदीप रेड्डी वांगा का नाम भी शामिल हो गया है। संदीप ने बताया कि उन्होंने इसका ट्रेलर कितनी बार देखा।

यह भी पढ़ें: Kalki 2898 AD Trailer 2: रिलीज से पहले मेकर्स ने दिया एक और बड़ा सरप्राइज, खुशी से झूम उठेंगे प्रभास के फैंस

कल्कि 2898 एडी के दीवाने हुए संदीप

प्रभास स्टारर फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के मेकर्स इसके प्रमोशन में कोई कमी नहीं छोड़ रहे। कुछ दिनों पहले उन्होंने मुंबई में इसके लिए प्री रिलीज इवेंट रखा और फिर इसका दूसरा ट्रेलर भी शेयर किया दिया। ऐसे में वो धमाकेदार ट्रेलर देखने के बाद 'एनिमल' डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा भी उसके दीवाने हो गए और खुद को उसकी तारीफ करने से नहीं रोक पाए।

डायरेक्टर ने इतनी बार देखा ट्रेलर

संदीप ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने फिल्म का तेलुगु ट्रेलर शेयर किया और लिखा कि शानदार ट्रेलर। मैंने इसे तीन बार देखा है। यह निश्चित रूप से एक बहुत ही नई दुनिया और एक बहुत ही नया अनुभव है। फर्स्ट डे फर्स्ट शो पक्का। नाग अश्विन यह पार्टी का समय है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म की कास्ट को इसमें टैग भी किया।

कब रिलीज होगी मूवी

यह साइंस फिक्शन मूवी है, जिसमें अमिताभ बच्चन अश्वत्थामा का किरदार निभा रहे हैं। ऐसे में इसके ट्रेलर की शुरुआत भी उन्हीं से होती है, जिसमें देखने को मिलता है कि वह दीपिका पादुकोण और उनके बच्चे की सुरक्षा के लिए लड़ते हुए नजर आते हैं। वहीं, प्रभास के साथ भी उनका फाइट सीक्वेंस दिखाया गया है। बता दें कि यह मूवी 27 जून को रिलीज होने वाली है।

यह भी पढ़ें: Anurag Kashyap की बेटी आलिया को नहीं पसंद 'एनिमल', Ranbir Kapoor की मूवी के लिए रखती हैं ये नजरिया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।