Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kalki 2898 AD में प्रभास के किरदार में छुपा है गहरा राज, Mahabharat के इस योद्धा का निभाया है किरदार

    Updated: Tue, 02 Jul 2024 02:54 PM (IST)

    निर्देशक नाग अश्विन की फिल्म कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD) ने कामयाबी के सभी पड़ावों को पार कर लिया है। कमाई के मामले में इस मूवी ने शानदार प्रदर्शन ...और पढ़ें

    कल्कि में प्रभास के किरदार के बारे में जानिए (Photo Credit-X)
    कल्कि में प्रभास के किरदार के बारे में जानिए (Photo Credit-X)

    HighLights

    1. कल्कि 2898 एडी बनी फैंस की पहली पसंद
    2. अमिताभ बच्चन ने निभाया अश्वत्थामा का किरदार
    3. फिल्म में प्रभास बने महाभारत का ये योद्धा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD) फिल्म को लेकर इस वक्त सुर्खियों का बाजार काफी गर्म है। रिलीज के पहले 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई कर के प्रभास स्टारर इस मूवी ने हर किसी को प्रभावित किया है। माइथोलॉजिकल और साइंस फिक्शन फिल्म के आधार पर कल्कि में महाभारत के पात्र की कहानियों को बखूबी दर्शाया गया है।

    दिग्गज कलाकार अमिताभ बच्चन (Amitah Bachchan) ने अश्वत्थामा बनकर कल्कि 2898 एडी मूवी को चर्चा का अहम मुद्दा दे दिया है। इसके अलावा प्रभास के किरदार भैरवा में महाभारत के महान योद्धा का पात्र छिपा दिखाया गया है। आइए इस लेख में जानते हैं कि प्रभास (Prabhas) ने कल्कि में किसकी भूमिका निभाई है।

    प्रभास ने निभाया महाभारत का ये किरदार 

    निर्देशक नाग अश्विन की कल्कि 2898 एडी में महाभारत के पात्रों की भरमार है, लेकिन सबसे अधिक लाइमलाइट फिलहाल अमिताभ बच्चन का अश्वत्थामा का किरदार बटोर रहा है। अब इसमें प्रभास का नाम भी जुड़ रहा है। अगर आपने अभी तक कल्कि नहीं देखी है तो हम आपको बता दें कि साउथ सुपरस्टार इस फिल्म महाभारत के महान योद्धा कर्ण की भूमिका निभाई है। 

    ये भी पढ़ें- क्या Kalki 2898AD एक्टर प्रभास को डेट कर रही हैं Disha Patani? एक्ट्रेस के टैटू ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता

    जिसका खुलासा कल्कि के क्लाईमैक्स सीन में होता है। हालांकि फिल्म की शुरुआत से आखिर तक प्रभास भैरवा बन कॉम्प्लैक्स में जाने का सपना देखते रहते हैं। लेकिन जब कर्ण के अवतार में उनकी झलक दिखाई जाती है तो वो दृश्य आपके रौंगटे खड़े कर देगा। 

    खबरें और भी

    ये कलाकार भी कल्कि में महाभारत के पात्र

    अमिताभ बच्चन और प्रभास के अलावा अन्य कई कलाकारों ने कल्कि 2898 एडी में महाभारत के पात्रों की भूमिका को निभाया है। जिसमें  विजय देवरकोंडा (अर्जुन) और कृष्ण कुमार (भगवान कृष्ण) के किरदारों को शानदार तरीके से अदा किया है। 

    मालूम हो कि कल्कि अब तक अपनी कमाई से हर किसी को हैरान कर चुकी हैं। दुनियाभर में इस मूवी ने 550 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि इंडियन बॉक्स ऑफिस पर हिंदी बेल्ट में कल्कि 2898 एडी करीब 128 करोड़ का कारोबार कर चुकी है।

    ये भी पढ़ें- Kalki 2898 AD Box Office Day 5: सबसे बड़ी परीक्षा में 'कल्कि' फेल या पास? शॉकिंग है सोमवार का कलेक्शन