विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kalki 2898 AD Bujji: कहां और कैसे बनी प्रभास की हाइटेक रोबोटिक कार? आनंद महिंद्रा की टीम ने किया चमत्कार

Published: Thu, 23 May 2024 04:56 PM (IST)

कल्कि 2898 AD (Kalki 2898 AD) के मेकर्स रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। अब तक फिल्म की मेन स्टार ...और पढ़ें

कहां और कैसे बनी बुज्जी ? (X Image)
कहां और कैसे बनी बुज्जी ? (X Image)

HighLights

  1. किसने किया बुज्जी डिजाइन ?
  2. कौन है बुज्जी का मास्टरमाइंड ?
  3. कहां और कैसे बनी बुज्जी ?

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 AD (Kalki 2898 AD) की रोबोटिक कार बुज्जी लगातार चर्चा में बनी हुई है। अब तक फिल्म को लेकर कई अपडेट्स आ चुकी हैं, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान बुज्जी ने खींचा। बीते दिन हैदराबाद में एक ग्रैंड इवेंट के दौरान बुज्जी ने डेब्यू किया। प्रभास अपनी इस धासू कार को दुनिया के सामने लेकर आए। फिल्म में ये कार एक खास किरदार अदा कर रही है, जिसकी आवाज साउथ की फेमस एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश बनी हैं।  

कल्कि 2898 AD की हाइटेक कार फिल्म में प्रभास की कूल फ्रेंड होगी, जो एक्टर से बात भी करेगी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस कार को कैसे और कहां डिजाइन किया गया ?

यह भी पढ़ें- Kalki 2898 AD: सॉल्व हुई प्रभास के 'बुज्जी' की मिस्ट्री, नए टीजर के साथ एक्टर के रोबोट की ग्रैंड लॉन्चिंग

किसने किया बुज्जी डिजाइन ?

कल्कि 2898 AD को बनाने में डायरेक्टर नाग अश्विन कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। बुज्जी उनके दिमाग की ही उपज है। नाग अश्विन ने कल्कि 2898 AD की इस खास कार को डिजाइन करने के लिए भारत के बड़े बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा की कंपनी से मदद ली। बुज्जी के लॉन्च के बाद आनंद महिंद्रा ने खुद बताया कि है ये हाइटेक कार उनकी कंपनी ने डिजाइन की है।

आनंद महिंद्रा ने की तारीफ

कल्कि 2898 AD को लेकर आनंद महिंद्रा ने एक्स पर एक ट्वीट शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि बुज्जी को चेन्नई में महिंद्रा रिसर्च वैली में डिजाइन किया गया है। पोस्ट में उन्होंने नाग अश्विन और कल्कि 2898 AD के मेकर्स की बड़ा सोचने के लिए तारीफ भी की।

कौन है बुज्जी का मास्टरमाइंड ?

आनंद महिंद्रा ने इसके साथ नाग अश्विन के साथ एक्स पर हुई एक पुरानी चैट की फोटो भी शेयर की है। जिसमें बुज्जी के लिए नाग अश्विन, आनंद महिंद्रा से मदद मांगते हुए दिख रहे हैं। आनंद महिंद्रा ने पोस्ट में कहा, "सच में मजेदार चीजें एक्स पर होती हैं... हमें नाग अश्विन और उनके फिल्म निर्माताओं की जमात पर बहुत गर्व है, जो बड़ा सोचने से नहीं डरती... और मेरा मतलब सच में बड़ा है...।"

यह भी पढ़ें- Kalki 2898 AD: महाभारत और श्रीकृष्ण के कल्कि अवतार से है प्रभास की फिल्म का कनेक्शन, डायरेक्टर ने किया खुलासा

कहां और कैसे बनी बुज्जी ?

बुज्जी के डिजाइन को लेकर जानकारी देते हुए उन्होंने आगे कहा, "चेन्नई में महिंद्रा रिसर्च वैली में हमारी टीम ने पावरट्रेन कॉन्फिगरेशन, आर्किटेक्ट और परफॉर्मेंस के जरिए फ्यूचर की कार को लेकर कल्कि टीम के विजन को साकार करने में मदद की। सच में ये कार पीछे के पहिये को शक्ति देने वाले दो महिंद्रा ई-मोटर्स पर चलता है! और जयेम ऑटोमोटिव्स इसे एक साथ लेकर आए....अब खेल शुरू होगा।"  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।