Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kalki 2898 Ad Teaser: खत्म हुआ इंतजार, 'कल्कि 2898 एडी' में अमिताभ बच्चन के किरदार से उठा पर्दा

    Updated: Sun, 21 Apr 2024 08:32 PM (IST)

    कल्कि 2898 एडी इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। प्रभास और दीपिका पादुकोण के फैंस इस फिल्म को देखने का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। इस ...और पढ़ें

    अमिताभ बच्चन के किरदार से उठा पर्दा (Photo Credit: X)
    अमिताभ बच्चन के किरदार से उठा पर्दा (Photo Credit: X)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'कल्कि 2898 एडी' इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है, जिसका फैंस बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। नाग अश्विन के निर्देशन में बनी इस साइंस-फिक्शन फिल्म में प्रभास और दीपिका पादुकोण के साथ अमिताभ बच्चन, दिशा पाटनी और कमल हासन समेत कई स्टार्स दिखाई देने वाले हैं।

    बीते दिन मेकर्स ने फिल्म से अमिताभ बच्चन का एक पोस्टर शेयर किया था और बताया था कि 21 अप्रैल को वो उनके किरदार से जुड़ा कोई खुलासा करने वाले हैं। अब आज रविवार को 'कल्कि 2898 एडी' से बिग बी के किरदार से पर्दा उठा दिया गया है।

    यह भी पढ़ें: Kalki 2898 Ad का नया पोस्टर हुआ रिलीज, मेकर्स इस दिन देंगे Prabhas-दीपिका की फिल्म से जुड़ा बड़ा अपडेट

    अमिताभ बच्चन के किरदार से उठा पर्दा

    आज 21 अप्रैल को 21 सेकंड का फिल्म का एक छोटा सा टीजर वीडियो शेयर किया गया, जिसमें देखने को मिला कि सफेद कपड़े से ढका हुआ एक शख्स गुफा में बैठकर शिव लिंग की पूजा कर रहा है।

    फिर एक बच्चे की आवाज सुनाई देती है, जो उससे पूछ रहा है कि क्या तुम मर नहीं सकते, तुम भगवान हो। कौन हो तुम। इसके बाद अमिताभ बच्चन कहते हैं मैं द्वापर युग से दशावतार की प्रतीक्षा कर रहा हूं। द्रोणाचार्य का पुत्र अश्वत्थामा।

    खबरें और भी

    अमिताभ बच्चन ने शेयर किया था पोस्टर

    इससे पहले अमिताभ बच्चन ने 'कल्कि 2898 एडी' से अपना एक पोस्टर शेयर किया था और इसके कैप्शन में लिखा कि यह मेरे लिए एक ऐसा अनुभव रहा है, जो किसी अन्य से अलग नहीं है। ऐसे प्रोडक्ट के बारे में सोचने का दिमाग, निष्पादन, आधुनिक तकनीक का अनुभव और सबसे ऊपर सुपर स्टार उपस्थिति वाले सहकर्मियों का साथ।

    कब रिलीज होगी फिल्म

    प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर मूवी 'कल्कि 2898 एडी' अगले महीने 9 मई को रिलीज होने वाली है। ऐसे में अब इस फिल्म को रिलीज में बस कुछ ही दिनों का समय बाकी है।

    यह भी पढ़ें: Kalki 2898 AD: तीसरी बार 'कल्कि 2898 एडी' की रिलीज पर लटकी तलवार, प्रभास-दीपिका की फिल्म को मिली नई डेट?