यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kalki Koechlin Daughter: कल्कि ने शेयर की अपनी बेटी की क्यूट फोटो, इस अंदाज में खाए नूडल्स
बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि केकलां सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में कल्कि ने अपनी बेटी की एक क्यूट फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। फो ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि केकलां सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने अलावा अपनी बेटी की तस्वीरें अक्सर शेयर करती रहती हैं। उनकी तस्वीरों को उनके फैंस काफी पसंद करते हैं और जमकर कमेंट करते हैं। हाल ही में कल्कि ने अपनी बेटी की एक क्यूट फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। फोटो में कल्कि अपनी बेटी सैफो को गोद में लेकर बैठी नजर आ रही हैं, फोटो में उनकी बेटी नूडल्स खाती दिख रही हैं। कल्कि ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा है, ‘न्यू ईयर रेजॉल्यूशन, सांस लें और अपने प्लान्स की गिनती न करें, शांति से अपना नूडल्स खाएं।’
View this post on Instagram
आपको बता दें कि अभिनेत्री कल्कि ने बॉलीवुड में अनुराग कश्यप की फिल्म देव डी से अपने करियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद उन्होंने अनुराग कश्यप से शादी कर ली और साल 2015 में दोनों का तलाक हो गया। कल्कि ने देव डी के बाद जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, शांघाई, दैट गर्ल इन येलो बूट्स, ये जवानी है दीवानी जैसी कई फिल्मों में अहम किरदार निभा आया।
बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो कल्कि साउथ के सुपरस्टार राणा दग्गुबाती की फिल्म ‘हाथी मेरे साथी’ और फिल्म गोल्डफीश में वो नीना गुप्ता के साथ नजर आएंगी। वहीं उनको आखिरी बार फिल्म गली बॉय में देखा गया था। कल्कि ने 7 फरवरी 2020 को अपने ब्वॉयफ्रेंड हर्शबर्ग के बच्चे को जन्म दिया।
करीना कपूर ख़ान के चैट शो में व्हाट्स विमेन वॉन्ट में कल्कि ने अपने माता-पिता की बिना शादी किये मां बनने पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था, ‘शुक्र है कि मेरे माता-पिता... रूढ़िवादी नहीं हैं। वे शादीशुदा होने या इस सबके लिहाज से बहुत रुढ़िवादी नहीं हैं। मेरी मां कहती है देखो, अगली बार जब आप शादी करना तो यह लाइफ के लिए हो। क्योंकि मेरा पहले ही एक बार तलाक हो चुका है। इसलिए वह जल्दबाजी में विश्वास नहीं करती हैं।’