विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वड़ा पाव खाकर भरा पेट, मुंबई में नहीं मिला घर...कल्कि ने बताया Anurag Kashyap से तलाक के बाद कैसी थी जिंदगी

Published: Sat, 30 Nov 2024 03:35 PM (GMT+05:30)

बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे हैं जिन्होंने बाहर से आकर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। उन्हीं में से ...और पढ़ें

कल्कि केंकला ने बताया डिवोर्स के बाद कैसी थी जिंदगी
कल्कि केंकला ने बताया डिवोर्स के बाद कैसी थी जिंदगी

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अनुराग कश्यप की फिल्म देवडी(Dev D) से कल्कि केंकला ने अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस की काफी ज्यादा तारीफ हुई थी। अब हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि अनुराग कश्यप से तलाक के बाद एक्ट्रेस के करियर में क्या-क्या चुनौतियां आईं।

दो साल तक कल्कि को नहीं मिली कोई फिल्म

देवडी में अपनी भूमिका के लिए सराहना पाने के बावजूद,कल्कि ने बताया कि उन्हें दो साल तक कोई काम नहीं मिला। आफ्टर आवर्स विद ऑल अबाउट ईव पर बातचीत में कल्कि ने इस पीरियड को अपनी प्रोफेशनल लाइफ का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। उन्होंने बताया कि देवडी के बाद उनकी अगली फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा थी। कल्कि ने कहा -

" देव डी के ठीक बाद, मेरे पास लगभग दो साल तक कोई दूसरी फिल्म नहीं थी। इसके बाद मेरी अगली फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा थी।"

यह भी पढ़ें: 'मुझे हमेशा साइडलाइन किया जाता था', सालों बाद kalki koechlin ने अनुराग कश्यप से शादी को लेकर खोले कई राज

छोटे-छोटे काम करके किया गुजारा

इस दो साल के गैप में कल्कि ने एक थिएटर ग्रुप ज्वाइन किया जहां वो एक प्ले को प्रोड्यूस करने लगीं। इस दौरान प्राइड मनी के तौर पर उन्हें एक लाख रुपये मिले। वहीं जब फाइनेंस को लेकर बात की गई तो कल्कि ने कहा कि इस दौरान उन्होंने बड़ापाव खाकर गुजारा किया और लोकल ट्रेन से ट्रेवल किया।

सक्सेस को लेकर लोगों की धारणा के बारे में बात करते हुए कल्कि ने कहा कि उन्हें लोकल ट्रेन में देखकर लोग सरप्राइज हो जाते थे। लोग उनसे पूछते थे कि उनके पास बॉडीगार्ड क्यों नहीं है? एक्ट्रेस ने बताया कि पैसों की कमी की वजह से उन्हें कई तरह के अलग-अलग रोल्स करने पड़े। 

 कल्कि ने बताया कोई देना नहीं चाहता था घर

एक्ट्रेस ने बताया कि अनुराग कश्यप से अलग होने के बाद उन्हें मुंबई में कोई घर नहीं मिल रहा था। कल्कि ने कहा, एक सिंगल वुमेन होने की वजह से मुझे मुंबई में कोई घर नहीं दे रहा था। मैं ये सोचती थी कि मैं तो फेमस हूं, आप लोग मेरे साथ सेल्फी लेना चाहते हैं फिर घर क्यों नहीं देते।

कल्कि केंकला ने साल 2011 में अनुराग कश्यप से शादी की थी। हालांकि साल 2015 में शादी के तीन साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद कल्कि ने पिछले साल अपने बॉयफ्रेंड Guy Hershberg से शादी कर ली। अभी दोनों के एक बेटी है।

यह भी पढ़ें: 'ये जवानी है दीवानी' की अनदेखी तस्वीरें आईं सामने, Ranbir Kapoor और दीपिका पादुकोण की मस्ती ने खींचा ध्यान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।