Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Shah Rukh Khan की वजह से 'Hey Ram' को हुआ बड़ा नुकसान, 26 साल बाद कमल हासन ने कुबूला सच

    Updated: Sat, 21 Feb 2026 10:00 PM (GMT+05:30)

    कमल हासन ने अपनी फिल्म 'हे राम' के फ्लॉप होने का कारण शाह रुख खान को बताया है। 2000 में रिलीज हुई इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं, खासकर शाह ...और पढ़ें

    शाह रुख खान और कमल हासन (फोटो-एक्स)

    शाह रुख खान और कमल हासन (फोटो-एक्स)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2000 में कमल हासन (Kamal Haasan) ने एक फिल्म बनाई। इसमें शाह रुख खान (Shah rukh Khan), रानी मुखर्जी और हेमा मालिनी ने काम किया था। फिल्म का नाम था 'हे राम' (Hey Ram)। इस मूवी के रिलीज होने पर दोनों एक्टर्स के फैंस को काफी उम्मीदें थीं। यह फिल्म उस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बन गई थी। फिल्म का बजट भी काफी बड़ा था।

    कमल इसे अपनी पर्सनल फिल्म बताते हैं। हालांकि, फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी और बॉक्स ऑफिस पर जब रिलीज हुई तो बुरी तरह फ्लॉप हो गई। कमल इसके लिए शाह रुख को जिम्मेदार मानते हैं।

    यह भी पढ़ें- शाह रुख खान की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को ठुकरा चुकी हैं Raveena Tandon, इस गाने को भी किया था रिजेक्ट

    गलत पीआर की वजह से हुआ नुकसान?

    हाल ही में एक इंटरव्यू में हासन ने बताया कि ज्यादातर लोग शाह रुख खान से और भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन जब उनकी उम्मीदें पूरी नहीं हुईं, तो वे निराश हो गए। इस फिल्म के फ्लॉप होने से उन्हें बहुत घाटा हुआ। शाह रुख के नाम का जिक्र करना ही उनके लिए नुकसानदायक साबित हुआ।

    Shah Rukh (61)

    फिल्म के 26 साल पूरे होने पर बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में कमल हासन ने कहा- 'ये फिल्म इतनी ज्यादा रोमांचक थी कि दर्शक अपनी सीटों से फिसलकर थिएटर के बाहर ही निकल गए। जब मैं अपनी फिल्म बना रहा था तब लोग मुझसे पूछते थे कि आखिर मैं कर क्या रहा हूं? इतना खर्च किस लिए। मैंने कहा, यह एक वादा है जो मैंने खुद से किया था।'

    क्यों नाराज हुई पब्लिक?

    'हे राम' वो फिल्म थी जिसमें शाह रुख खान ने पहली बार पठान का रोल किया था। शाह रुख के रोल और फिल्म की पब्लिसिटी पर कमल ने कहा-'असल में मुंबई में फिल्म की जो पब्लिसिटी की गई उसे देखकर लोगों को लगा कि फिल्म में शाह रुख का बहुत बड़ा रोल है। ये पूरा काम पीआर का था। असल में हे राम में शाह रुख का किरदार जरूरी मगर छोटा था। लोग शाह रुख को और देखना चाहते थे। शायद इसी बात से पब्लिक नाराज हो गई।'

    WhatsApp Image 2026-02-21 at 9.53.44 PM

    हे राम एक इतिहास पर आधारित फिल्म है जो भारत के विभाजन,डायरेक्ट एक्शन डे (Direct Action Day) और नाथूराम गोडसे द्वारा महात्मा गांधी की हत्या को दर्शाती है। हिंदी वर्जन का डिस्ट्रीब्यूशन खान की ड्रीमज अनलिमिटेड ने किया था। फिल्म का शीर्षक गांधीजी के अंतिम शब्दों, "हे राम!" से लिया गया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- ना रणवीर, ना ऋतिक... ‘Don 3’ में खुद हीरो बनेंगे फरहान अख्तर? फैंस के बीच मची हलचल!