Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Kalki 2898 AD के लिए इस एक्टर को मिली थी 150 करोड़ रुपये फीस, सिर्फ 10 दिन में कम्प्लीट की थी शूटिंग

    Updated: Sun, 08 Mar 2026 03:14 PM (IST)

    कल्कि 2898 एडी ब्लॉकबस्टर फिल्म रही थी। इस फिल्म में प्रभास, अमिताभ बच्चन और कमल हासन ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। फिल्म में एक एक्टर ने प्रति दिन 18 ...और पढ़ें

    एक एक्टर को प्रतिदिन मिले 18 करोड़। फोटो क्रेडिट- एक्स

    एक एक्टर को प्रतिदिन मिले 18 करोड़। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नाग अश्विन के निर्देशन में बनी फिल्म कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD) मोस्ट एक्सपेंसिव फिल्मों में से एक थी जिसकी कमाई भी धुआंधार रही थी।

    साई-फाई थ्रिलर में प्रभास, अमिताभ बच्चन और कमल हासन जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई थी। तीनों ही अभिनेता सुपरस्टार्स की लिस्ट में शुमार हैं। इनमें से एक स्टार ऐसा था जिसने एक दिन की शूटिंग के लिए करोड़ों रुपये चार्ज किए थे।

    हाल ही में एक फिल्ममेकर ने रिवील किया है कि कल्कि 2898 एडी की शूटिंग के लिए प्रतिदिन एक अभिनेता करीब 18 करोड़ रुपये चार्ज करता था। यह अभिनेता कोई और नहीं बल्कि साउथ के सुपरस्टार कमल हासन (Kamal Haasan) हैं।

    20 दिन में 150 करोड़

    फिल्ममेकर युगी सेतु ने इंडियाग्लिट्स के साथ बातचीत में खुलासा किया है कि कमल सबसे ज्यादा फीस लेने वाले अभिनेता थे। उन्होंने कहा, "कमल सर का कद ऐसा है कि उन्हें कल्कि 2898 AD के कॉल शीट के 20 दिनों के लिए 150 करोड़ मिल रहे हैं। मैंने उन्हें उनके जन्मदिन पर बताया था कि वह इंडिया में सबसे ज्यादा पैसे पाने वाले एक्टर हैं और उन्हें हर दिन 1 मिलियन डॉलर मिल रहे हैं, क्योंकि उन्हें 20 दिनों के लिए 150 करोड़ रुपये मिले थे।"

    Kamal Haasan

    Kamal Haasan as Supreme Yaskin In Kalki 2898 AD- X

    यह भी पढ़ें- कमल हासन से 40 साल बाद हुई Big B की मुलाकात, Kalki 2 के सेट से Amitabh ने शेयर की BTS तस्वीरें

    एक दिन के चार्ज करते थे 18 करोड़

    युगी सेतु ने आगे बताया कि वह कल्कि के मेकर्स से भी मिले और उन्हें कमल को हाइएस्ट पेड एक्टर बनाने के लिए धन्यवाद किया। बकौल युगी, "मैंने उन्हें हमारे दोस्त को इंडिया का सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाला एक्टर बनाने के लिए धन्यवाद किया। जब मैंने 20 दिनों के लिए 150 करोड़ रुपये कहा, तो उन्होंने जवाब दिया, नहीं सर, उन्होंने सिर्फ 10 दिन दिए हैं। सॉरी, मैं खुद को ठीक करता हूं, यह $2 मिलियन (18 करोड़ के करीब) प्रति दिन है।"

    खबरें और भी

    Kamal Haasan Kalki

    कमल हासन ने कल्कि फिल्म में सुप्रीम यास्किन की भूमिका निभाई थी जो कॉम्प्लेक्स पर राज करता है। फिल्म में कमल हासन की खलनायिकी देखने लायक थी। भले ही कल्कि पार्ट 1 में उनकी भूमिका कम थी, लेकिन सेकंड पार्ट में कमल को ज्यादा स्क्रीन प्रेजेंस मिलने की संभावना है।

    यह भी पढ़ें- 'अपने काम से काम रखो...' Kamal Haasan ने लगाई Donald Trump की क्लास, क्या है मामला?