10 दिनों के लिए 150 करोड़, Kamal Haasan बने भारत के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर
साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता कमल हासन को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा कि एक ब्लॉकबस्टर मूवी की खातिर सिर्फ 10 दिनों के लिए उन्होंने 150 ...और पढ़ें

साउथ सुपरस्टार कमल हासन (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
इस मूवी के लिए वसूली थी मोटी फीस
कमल हासन को लेकर मेकर्स का खुलासा
10 दिन के लिए चार्ज किए थे 150 करोड़
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कमल हासन साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं में से एक हैं। बतौर लीड एक्टर 70 के दशक से वह फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और इस दौरान उन्होंने 200 से ज्यादा फिल्मों में अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ी है।
इस दौरान एक मूवी ऐसी भी रही, जिसकी 10 दिन की शूटिंग के लिए कमल हासन ने 150 करोड़ की मोटी फीस वसूली थी। वह मूवी भी कमर्शियल तौर पर सक्सेफुल रही और बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबितत हुई। आइए जानते हैं कि यहां कौन सी फिल्म के बारे में बात की जा रही है।
कमल हासन ने ली थी मोटी फीस
हाल ही में अभिनेता कमल हासन की कल्कि 2898 एडी को लेकर ली गई फीस सुर्खियों में आई। दरअसल, दक्षिण भारतीय फिल्मकार व अभिनेता युगी सेतु ने एक साक्षात्कार में उन्हें भारत का सबसे ज्यादा फीस लेने वाला अभिनेता बताया।
यह भी पढ़ें- कमल हासन से 40 साल बाद हुई Big B की मुलाकात, Kalki 2 के सेट से Amitabh ने शेयर की BTS तस्वीरें

युगी ने कहा, ‘कमल को कल्कि 2898 एडी के लिए 20 दिनों की शूटिंग के बदले 150 करोड़ रुपये मिले हैं। मैंने उनसे कहा था कि वह भारत के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले अभिनेता हैं।’
-1773130340206.jpg)
उन्होंने आगे बताया कि कमल हासन ने ही उन्हें फिल्म के निर्माता अश्विनी दत्त से मिलवाया था। उन्होंने कहा, ‘मैंने उनसे (अश्विनी से) कहा कि हमारे दोस्त को भारत का सबसे ज्यादा फीस लेने वाला अभिनेता बनाने के लिए धन्यवाद। जब मैंने कहा कि 20 दिनों के लिए 150 करोड़ रुपये, तो उन्होंने जवाब दिया, नहीं सर, उन्होंने केवल 10 दिन दिए थे।’
खबरें और भी
कल्कि 2 में दिखेंगे कमल
निर्देशक नाग अश्विन की फिल्म कल्कि पार्ट 2 का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस मूवी में कमल हासन ने खलनायक सुप्रीम यास्किन नाम के एक देव राजा की भूमिका निभाई है। फिल्म के अंत में संकेत दिया गया है कि इसके सीक्वल में कमल हासन का स्क्रीन टाइम और ज्यादा होगा।
इस वजह से कल्कि 2 की रिलीज को लेकर भी सुर्खियां तेज बताया जा रहा है कि ये मूवी 2027-28 तक दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जा सकती है। इस मूवी में प्रभास और अमिताभ बच्चन भी लीड रोल में मौजूद हैं।