Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Kamal Haasan ने विजय की जन नायकन को किया सपोर्ट, सर्टिफिकेशन प्रोसेस पर उठाए सवाल

    Updated: Sat, 10 Jan 2026 05:34 PM (GMT+05:30)

    विजय की फिल्म 'जना नायकन' को सीबीएफसी से सर्टिफिकेशन न मिलने के कारण रिलीज में देरी हुई है। इस पर कमल हासन ने विजय का समर्थन करते हुए सीबीएफसी के फैसल ...और पढ़ें

    कमल हासन ने किया विजय को सपोर्ट (फोटो-इंस्टाग्राम)

    कमल हासन ने किया विजय को सपोर्ट (फोटो-इंस्टाग्राम)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विजय (Vijay) की आखिरी फिल्म 'जना नायकन' को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। सीबीएफसी से सर्टिफिकेशन न मिलने के कारण पोंगल पर इसकी रिलीज टल गई है। वहीं कई फिल्मी हस्तियों ने विजय के समर्थन में आवाज उठाई है। मद्रास उच्च न्यायालय द्वारा पिछले फैसले पर अंतरिम रोक लगाते हुए सीबीएफसी को सर्टिफिकेशन सौंपने का आदेश देने के बाद, अभिनेता-राजनेता कमल हासन ने इस घटनाक्रम के खिलाफ अपनी राय दी है।

    कमल हासन ने लेटर हेड पर दिया जवाब

    कमल ने राज्यसभा सांसद के रूप में अपने लेटरहेड पर लिखा एक मैसेज लिखकर सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “कला के लिए, कलाकारों के लिए, संविधान के लिए।” उन्होंने आगे कहा, “भारत का संविधान तर्क द्वारा निर्देशित अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की गारंटी देता है, जिसे अस्पष्टता कभी कम नहीं कर सकती। यह क्षण किसी एक फिल्म से कहीं अधिक बड़ा है; यह एक संवैधानिक लोकतंत्र में कला और कलाकारों को दिए जाने वाले स्थान को दर्शाता है।”

    यह भी पढ़ें- शिवकार्तिकेयन की फिल्म के साथ क्लैश नहीं बर्दाशत कर पा रहे Thalapathy Vijay के फैन, पोस्टर फाड़ते आए नजर

    छोटे व्यवसायियों के लिए उठाई आवाज

    अभिनेता ने बताया कि सिनेमा सिर्फ एक व्यक्ति का श्रम नहीं है, बल्कि यह लेखकों, टेक्निशियन, कलाकारों, प्रदर्शकों और कई ऐस छोटे व्यवसाय हैं जिनका काम इसी पर निर्भर करता है। कमल ने लिखा, “स्पष्टता की कमी होने पर रचनात्मकता सीमित हो जाती है, आर्थिक गतिविधियां बाधित होती हैं और जनता का विश्वास कमजोर हो जाता है। तमिलनाडु और भारत के सिनेमा प्रेमी कला के प्रति जुनून, विवेक और परिपक्वता लाते हैं; वे खुलेपन और सम्मान के पात्र हैं।”

    एक्टर ने क्या की अपील?

    कमल हासन ने फिल्म इंडस्ट्री से एकजुट होने और सार्थक, रचनात्मक बातचीत करने की अपील की। बता दें कि जना नायगकन ही नहीं, थलापति विजय का इससे पहले भी कई फिल्मों पर विवाद हो चुका है। इसमें मर्सल, लियो और सरकार भी शामिल हैं। लियो के ट्रेलर में अपशब्दों का प्रयोग हुआ था। जबकि जन नायकन के लिए कहा जा रहा है कि विजय सिनेमा को सीढ़ी बनाकर राजनीति चमकाने की कोशिश कर रहे है।

    यह भी पढ़ें- Jana Nayagan Box Office: रिलीज से पहले ही विजय की फिल्म ने की बंपर कमाई, एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे

    खबरें और भी