Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    माउंट एवरेस्ट बेस कैंप पर फैली गंदगी को देखकर फूटा Kangana Ranaut का गुस्सा, कहा- दुनिया को इंसानों से बचाओ

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Tue, 30 May 2023 05:27 PM (IST)

    Kangana Ranaut Video एक्ट्रेस कंगना रनोट ने एक वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए माउंट एवेरेस्ट की ट्रैकिंग करने जाने वालों की क्लास लगाई है। वीडियो में ...और पढ़ें

    Kangana Ranaut Video, Kangana Ranaut film news
    Kangana Ranaut Video, Kangana Ranaut film news

    नई दिल्ली, जेएनएन। Kangana Ranaut Video: कंगना रनोट ने एक वीडियो पर कमेंट किया है। यह वीडियो माउंट एवरेस्ट बेस कैंप का है, जहां बहुत सारा कचरा फैला हुआ है। उन्होंने इसे शेयर करते हुए लिखा है कि दुनिया को इंसानों से बचाने की जरूरत है। कंगना रनोट ने मंगलवार को हिमालय के बेस कैंप माउंट एवरेस्ट के पास की वीडियो शेयर की है। इसमें वीडियो में बहुत ज्यादा कचरा फैला हुआ देखा जा सकता है।

    कंगना रनोट ने माउंट एवरेस्ट बेस कैंप का वीडियो क्यों शेयर किया है?

    कंगना रनोट ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि लोग अपने आपको भगवान समझते हैं। उन्हें अपनी रियलिटी चेक करनी चाहिए। वे अपनी बदबूदार पदचाप हर जगह छोड़ते हैं। वे प्रकृति का सम्मान नहीं करते। कई ट्विटर यूजर कंगना रनोट की बात से सहमत ही दर्शाइए। ट्विटर पर माउंट एवरेस्ट बेस कैंप से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया गया है।

    माउंट एवरेस्ट की ट्रैकिंग के क्या है नुकसान?

    वीडियो के साथ लिखा है, 'माउंट एवरेस्ट की ट्रैकिंग बंद कर दीजिए और पहले इसे साफ कीजिए। आपके पास का सीन बहुत ही खराब है। इस पर कंगना ने लिखा है,

    "जो भी लोग सोचते हैं कि इंसान भगवान का पसंदीदा है। उन्हें रियलिटी चेक की जरूरत है। आप यह सीन देखिए और समझिए कि इंसान भगवान का कितना पसंदीदा है। वह हर जगह अपनी गंदी पदछाप छोड़ते हैं। इस दुनिया को इंसानों से बचाइए।"

    View this post on Instagram

    A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

    कंगना रनोट किस फिल्म में नजर आएंगी?

    कई फैंस ने कंगना रनोट की पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है और उनकी बात का समर्थन किया है। कंगना रनोट जल्द फिल्म इमरजेंसी में नजर आएंगी। इस फिल्म के अलावा वह तेजस में नजर आने वाली है। उनकी हाल ही में, फिल्म धाकड़ रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। कंगना रनोट टिकू वेड्स शेरू का निर्माण भी कर रही है। इसमें नवाजुद्दीन सिद्धिकी और अवनीत कौर की अहम भूमिका है। दोनों इस फिल्म को लेकर उत्साहित है। इस फिल्म के माध्यम से कंगना रनोट बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू भी कर रही है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

    कंगना रनोट फिल्म इमरजेंसी में किसकी भूमिका निभा रही है?

    कंगना रनोट फिल्म इमरजेंसी में इंदिरा गांधी की भूमिका निभा रही है। इस फिल्म को लेकर वह काफी उत्साहित है।

    खबरें और भी