यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lok Sabha Election 2024: 'भगवान राम' अरुण गोविल से कंगना रनौत तक, इस बार संसद पहुंचेंगे कौन-कौन से सितारे!
लोकसभा चुनाव के घोषित किए गए नतीजों पर पूरे देश की नजर बनी रही। सियासी उठापठक के बीच कई ऐसे चेहरे शामिल रहे जिन्होंने इसी साल राजनीति में अपने करियर स ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Lok Sabha Election Result 2024: इस बार के लोकसभा चुनाव में काफी हलचल देखने को मिली। मंगलवार 4 जून को रिजल्ट घोषित होने के बाद से सियासी गलियारों में हलचल तेज है। हर चरण में चुनाव की रंगत और तासीर बदलती रही।
एनडीए और इंडी गठबंधन के खेमे में अलग-अलग माहौल है। विजेताओं में कई मशहूर सेलिब्रिटी चेहरे भी शामिल रहे। किसी ने पहली बार चुनाव जीता, तो किसी ने हैट्रिक लगाई।
इस बार के लोकसभा चुनाव में नजरें कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और अरुण गोविल (Arun Govil) पर रहीं, जिन्होंने पहली ही बार में जीत हासिल की। इनके अलावा 18वीं लोकसभा में कुछ कलाकार ऐसे हैं, जो दूसरी बार या तीसरी बार संसद में पहुंचेंगे।
कौन से सितारे होंगे संसद में शामिल
कंगना रनौत
कंगना रनौत ने कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह को हराकर 74 हजार वोटों से जीत हासिल की। कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से छह बार के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और राज्य कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह को हराया।
हेमा मालिनी
हेमा मालिनी बॉलीवुड और राजनीति का लोकप्रिय चेहरा हैं। मथुरा से कांग्रेस के मुकेश धनगर को हराकर हेमा मालिनी ने तीसरी बार यहां से जीत दर्ज की है। हेमा मालिनी को 5,10,064 वोट मिले थे। जबकि, उनके कॉम्पटीटर मुकेश धनगर को 2,16,657 मिले।
खबरें और भी
अरुण गोविल
रामायण फेम अरुण गोविल को भी लोगों का भरपूर प्यार मिला है। उत्तर प्रदेश की मेरठ सीट पर समाजवादी पार्टी की सुनीता यादव के साथ करीबी मुकाबले में वह विजयी साबित हुए। उनके वोट में जीत का अंतर सिर्फ 10,585 वोटों का था।
शत्रुघ्न सिन्हा
शत्रुघन सिन्हा लंबे समय से राजनीति में एक्टिव हैं। पहले बीजेपी और फिर कांग्रेस में उन्होंने एंट्री ली। शत्रुघ्न सिन्हा ने ये चुनाव त्रिणमूल कांग्रेस के टिकट पर लड़ा। वह वेस्ट बंगाल की आसनसोल सीट से विजयी घोषित हुए हैं। वह 6,05,645 वोटों से जीते हैं।
रवि किशन
रवि किशन भी भाजपा के लोकप्रिय स्टार और गोरखपुर सीट से मजबूत दावेदार रहे हैं। उन्होंने दूसरी बार यहां से जीत दर्ज की है। उन्होंने 5,85,834 वोट जीतकर करीब एक लाख के अंतर से सपा की काजल निषाद को हराया है।
मनोज तिवारी
भोजपुरी सिनेमा के पूर्व स्टार-गायक और यूपी पूर्वी दिल्ली से भाजपा के उम्मीदवार मनोज तिवारी ने कांग्रेस के कन्हैया कुमार को हराकर जीत हासिल की है। यह इस सीट से तिवारी की लगातार तीसरी जीत है। इस चुनाव में मनोज तिवारी को 8,24,451 वोट मिले। वहीं, कन्हैया को 6,85,673 मत हासिल हुए थे।