Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मिस्ट्री ब्वॉयफ्रेंड को लेकर भड़कीं Kangana Ranaut, वायरल फोटो की सच्चाई बताकर सुनाई खरी-खोटी?

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Sat, 13 Jan 2024 08:21 PM (IST)

    Kangana Ranaut Boyfriend कंगना रनोट अपने बेबाक अंदाज के जरिए बात रखने के लिए काफी जानी जाती हैं। देर रात कल कंगना की एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें वह ए ...और पढ़ें

    कंगना रनोट ने मिस्ट्री मैन को लेकर कही ये बात (Photo Credit-Twitter)
    कंगना रनोट ने मिस्ट्री मैन को लेकर कही ये बात (Photo Credit-Twitter)

    HighLights

    1. कंगना रनोट ने बताई वायरल फोटो की सच्चाई
    2. क्या मिस्ट्री मैन है एक्ट्रेस का ब्वॉयफ्रेंड
    3. एक्ट्रेस ने बताया शख्स के साथ क्या है रिश्ता

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Kangana Ranaut New Boyfriend: शुक्रवार देर रात कंगना रनोट की एक लेटेस्ट तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई। इस फोटो में कंगना एक हैंडसम शख्स का हाथ थामे हुए नजर आईं और 'क्वीन' फिल्म एक्ट्रेस की ये तस्वीर जमकर वायरल हुई।

    फोटो देखने के बाद ये कयास लगने शुरू हो गए कि कंगना रनोट और वह अनजान व्यक्ति एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब इस मामले को लेकर कंगना रनोट का गुस्सा फूटा है और उन्होंने वायरल फोटो की सच्चाई बताते हुए बड़ी बात कही है।

    कंगना रनोट ने बताई वायरल फोटो की सच्चाई

    वायरल फोटो में दिखने वाले शख्स के साथ नाम जुड़ने को लेकर कंगना रनोट ने चुप्पी तोड़ी है और अपनी भड़ास निकाली है। कंगना ने रनोट ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर इस तस्वीर को स्टोरी में शेयर किया है। इस दौरान उन्होंने लिखा है- ''मुझे इस रहस्मयी शख्स को लेकर लगातार कॉल और मैजेस आ रहे हैं।

    ये वही शख्स है जिसके साथ मैं अक्सर सैलून के बाहर घूमती हूं। इस फोटो को लेकर फिल्मी मीडिया तरह-तरह की बातें बना रहा है और अलग-अलग तरह के दावे कर रहा है। खैर अगर कोई मर्द और एक औरत एक साथ एक स्ट्रीट में घूम रहे हैं तो उसका मतलब हमेशा गलत नहीं होता है।

    खबरें और भी

    वे भाई-बहन, साथ काम करने वाले, दोस्त और कई बार लंबे समय बाद मिलने वाले क्लाइंट मित्र और एक विनम्र दिल वाले हेयर स्टाइलिस्ट भी हो सकते हैं।'' इस तरह से कंगना रनोट ने इस पूरे मामले पर अपनी बात रखी है।

    मिस्ट्री मैन नहीं कंगना रनोट का ब्वॉयफ्रेंड

    इस वायरल फोटो की सच्चाई को बताते हुए कंगना रनोट ने इस बात खुलासा तो कर दिया है कि उनके साथ फोटो में दिखने वाला मिस्ट्री मैन उनका ब्वॉयफ्रेंड नहीं है। एक्ट्रेस के बयान से कहा जा सकता है कि वह उनका हेयरस्टाइलिस्ट है, जिससे कई सालों बाद उनकी मुलाकात हुई है। बता दें कि अतीत में एक्टर ऋतिक रोशन के साथ रिलेशनशिप को लेकर कंगना रनोट का नाम काफी चर्चा में रहा है।

    ये भी पढ़ें- Kangana Ranaut पर चढ़ा आस्था का रंग, सोशल मीडिया पर गिनाई भगवान राम की विशेषताएं