Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बॉलीवुड एक्टर्स पर Kangana Ranaut ने लगाया शोषण का आरोप, बोलीं - मैसेज करके घर बुलाते हैं

    Updated: Tue, 17 Sep 2024 08:41 AM (IST)

    कंगना रनौत ने हिंदी सिनेमा में अपनी अदाकारी और बेबाक अंदाज से एक अलग मुकाम हासिल किया है। फिलहाल एक्ट्रेस इन दिनों अपनी फिल्म इमरजेंसी को लेकर चर्चा म ...और पढ़ें

    कंगना रनौत ने मेल एक्टर्स पर साधा निशाना
    कंगना रनौत ने मेल एक्टर्स पर साधा निशाना

    HighLights

    1. कंगना ने कहा - हीरो करते हैं शोषण
    2. कंगना ने एक कार्यक्रम में रखी राय
    3. कॉलेज के लड़के कमेंट करते हैं

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। कंगना रनौत को इंडस्ट्री में अपने बेबाकीपन के लिए जाना जाता है। एक्ट्रेस कई मुद्दों पर अपनी राय रख चुकी हैं। काफी समय से एक्ट्रेस अपनी फिल्म इमरजेंसी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने इंडस्ट्री में महिलाओं की स्थिति के बारे में बात की। कंगना का कहना है कि इंडस्ट्री में महिलाओं का शोषण होता है।

    कंगना ने कहा- मेल एक्टर्स हैं इसके जिम्मेदार

    न्यूज 18 के चौपाल कार्यक्रम में बोलते हुए कंगना ने कहा, 'आपको पता है कि ये लोग महिलाओं का शोषण कैसे करते हैं? ये लोग महिलाओं को मैसेज करके घर डिनर पर बुलाते हैं। आप कोलकाता दुष्कर्म वाले मामले में ही देख लीजिए। मुझे भी कई बार रेप की धमकियां मिली हैं। हमें पता है कि हम महिलाओं की इज्जत नहीं करते। फिल्म इंडस्ट्री भी कोई अलग नहीं है। कॉलेज ब्वॉयज महिलाओं पर कमेंट करते हैं। हीरोज भी ऐसे ही हैं, वो कोई अलग नहीं हैं। वर्कप्लेस पर उनके साथ क्या होता है ये हम सभी जानते हैं।'

    यह भी पढ़ें: खुद को सुंदर और अट्रैक्टिव नहीं मानती थीं Kangana Ranaut, कहा - 'महिलाओं को समझनी चाहिए ये बात'

    याद की सरोज खान की बात

    कंगना ने सरोज खान का वो पुराना बयान याद दिलाया। उन्होंने कहा एक बार सरोज खान से भी फिल्म इंडस्ट्री में बलात्कार और यौन उत्पीड़न के बारे में पूछा गया था। तब उन्होंने कहा था,"बलात्कार तो करते हैं पर रोटी भी देते हैं’। फिल्म इंडस्ट्री में हमारी बेटियों की यही स्थिति है।”

    कंगना रनौत के आरोप ऐसे समय में आए हैं जब मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में चल रहे मीटू मूवमेंट ने देश को झकझोर कर रख दिया है। हेमा कमिटी की रिपोर्ट को पब्लिक करने के बाद से ही ये सारा मामला खुलकर सामने आया था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: 'मैं जिंदगी में हर घेरे को तोड़ना चाहती हूं, अपनी इमेज में बंधी नहीं हूं', जागरण संवादी में बेबाक बोलीं कंगना