Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kangana Ranaut का दावा, अधिकतर एक्ट्रेस करती हैं फ्री में काम, कहा- उन्हें ही मिलता है पुरुषों के समान पैसा

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Tue, 30 May 2023 08:31 PM (IST)

    Kangana Ranaut On Pay Parity कंगना रनोट फिल्म एक्ट्रेस है। वह जल्द कई फिल्मों में नजर आनेवाली है। अब उन्होंने जानकारी दी हैक कि बॉलीवुड की कई ए लिस्ट ...और पढ़ें

    Kangana Ranaut On Pay Parity: कंगना रनोट फिल्म एक्ट्रेस है।
    Kangana Ranaut On Pay Parity: कंगना रनोट फिल्म एक्ट्रेस है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Kangana Ranaut On Pay Parity: फिल्म एक्ट्रेस कंगना रनोट ने बॉलीवुड की पे पैरिटी पर बात की है। उन्होंने दावा किया है कि एकमात्र वही है, जिन्हें पुरुष कलाकारों के समान पैसा दिया जाता है। कंगना रनोट ने प्रियंका चोपड़ा के एक वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए बॉलीवुड के पे पैरेटी पर बात की है। उन्होंने दावा किया है कि वह पहली एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री में पे पैरिटी के लिए लड़ाई लड़ी है। उन्होंने यह भी कहा कि कई ए लिस्टर एक्ट्रेस हैं, जो फ्री में काम करती हैं।

    कंगना रनोट ने प्रियंका चोपड़ा के दावों पर क्या कहा है?

    कंगना रनोट ने इंस्टाग्राम स्टोरी में प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह बॉलीवुड के बारे में बात कर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा बता रही है कि 60 फिल्में करने के बावजूद भी उन्हें पुरुष कलाकारों के मुकाबले 10% ही पैसा दिया जाता है। उन्होंने इसी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कंगना रनौत कहती है,

    "यह बात सही है कि महिलाएं पुरुषों के बनाए नियमों के आगे नतमस्तक हो जाती हैं। मैंने बॉलीवुड की पे पैरिटी पर सबसे पहले लड़ाई लड़ी है। मैं जिन रोल के लिए लड़ाई लड़ रही थी, कई एक्ट्रेस ने वह रोल फ्री में किए हैं। इसके पीछे कारण यह है कि वे जानती थी कि कहीं यह रोल सही लोगों को ना मिल जाए और फिर वह अपनी आर्टिकल रिलीज करवाती है कि बॉलीवुड में उन्हें सबसे ज्यादा पैसा मिलता है।"

    फिल्म इंडस्ट्री में पुरुष कलाकारों के समान पैसा किसे मिलता है?

    कंगना रनोट ने यह भी दावा किया है कि फिल्म इंडस्ट्री में वह एकमात्र फीमेल एक्ट्रेस हैं, जिन्हें पुरुष कलाकारों के समान पैसा मिलता है। वह कहती हैं, "फिल्म इंडस्ट्री सभी जानते हैं कि एकमात्र मैं ही हूं जो पुरुष कलाकारों के समान पैसा लेती है।"

    कंगना रनोट किन फिल्मों में नजर आएंगी?

    कंगना रनोट जल्द फिल्म इमरजेंसी में नजर आएंगी। इसके अलावा वह तेजस में भी नजर आने वाली है। इन फिल्म को लेकर वह काफी उत्साहित है। इन फिल्मों के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है। वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करती है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)