Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kangana Ranat ने Ranbir Kapoor को 'सीरियल स्कर्ट चेजर' बताने पर दी सफाई, कहा- 'वह कोई स्वामी विवेकानंद नहीं'

    Updated: Sat, 31 Aug 2024 01:33 PM (IST)

    चार साल पहले कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को सीरियल स्कर्ट चेजर बताया था। अभिनेत्री के इस ट्वीट पर खूब बव ...और पढ़ें

    कंगना रनौत ने रणबीर कपूर पर विवादित कमेंट को लेकर दी सफाई। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    कंगना रनौत ने रणबीर कपूर पर विवादित कमेंट को लेकर दी सफाई। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. कंगना ने रणबीर के कैरेक्टर पर उठाया था सवाल
    2. 2020 में कंगना ने रणबीर को बताया था स्कर्ट चेसर
    3. इमरजेंसी फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं कंगना रनौत

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बेधड़क बयानों के लिए मशहूर कंगना रनौत (Kangana Ranaut) स्टार किड्स पर निशाना साधने से नहीं चूकती हैं। कुछ स्टार्स उनके निशाने पर रहते हैं, जिनमें से एक रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भी हैं। वह कई बार अभिनेता पर तंज कस चुकी हैं। हाल ही में, उन्होंने चार साल पुराने ट्वीट को लेकर बात की है।

    दरअसल, कंगना रनौत ने चार साल पहले एक ट्वीट में रणबीर कपूर को सीरियल स्कर्ट चेजर कहा था। क्वीन एक्ट्रेस का ये बयान उस वक्त खूब सुर्खियों में रहा था। हाल ही में, अभिनेत्री एक चैट शो का हिस्सा बनीं। इस दौरान उनसे रणबीर को लेकर किए गए पुराने ट्वीट के बारे में पूछा गया, तब उन्होंने अपने बयान को डिफेंड किया।

    पुराने ट्वीट पर क्या बोलीं कंगना रनौत?

    कंगना रनौत ने एक टीवी शो में कहा कि बॉलीवुड सेलेब्स उन्हें चैन से नहीं रहने देते हैं, इसलिए वह भी उन्हें चैन से नहीं रहने देंगी। इस पर जब होस्ट ने पूछा तो क्या आप रणबीर को सीरियल स्कर्ट चेजर कह देंगी। तब अभिनेत्री ने मुस्कुराते हुए कहा, "आप तो ऐसे कह रहे हैं जैसे वह स्वामी विवेकानंद हों।" कंगना के इस बयान ने एक बार फिर उन्हें सुर्खियों में ला दिया है।

    यह भी पढ़ें- हेमा कमेटी रिपोर्ट पर Kangana Ranaut ने तोड़ी चुप्पी, महिलाओं संग यौन उत्पीड़न पर क्या बोलीं एक्ट्रेस?

    रणबीर कपूर पर साधा था निशाना

    2020 में कंगना रनौत ने एक्स हैंडल पर एक ट्वीट किया था और रणबीर कपूर के साथ-साथ दीपिका पादुकोण की भी क्लास लगाई थी। उन्होंने ट्वीट में लिखा था, "रणबीर कपूर एक सीरियल स्कर्ट चेजर हैं, लेकिन कोई भी उन्हें रेपिस्ट कहने की हिम्मत नहीं करता। दीपिका खुद को मानसिक बीमारी की मरीज समझती हैं, लेकिन कोई भी उन्हें पागल या चुड़ैल नहीं कहता। यह नाम पुकारना केवल सिर्फ बाहरी लोगों के लिए रिजर्व है जो छोटे शहरों और मिडिल क्लास परिवारों से आते हैं।"

    खबरें और भी

    Kangana Ranaut

    वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत आगामी फिल्म इमरजेंसी (Emergency) 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। मूवी में वह इंदिरा गांधी का कैरेक्टर निभा रही हैं।

    यह भी पढ़ें- Emergency की रिलीज पर लटकी तलवार? फिल्म के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगी Kangana Ranaut