Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kangana Ranaut के ऑफिस के बाहर हुआ धरना-प्रदर्शन, दलाई लामा को लेकर की थी पोस्‍ट; एक्ट्रेस ने दी सफाई

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 21 Apr 2023 08:59 PM (GMT+05:30)

    Kangana Ranaut On Dalai Lama Post फिल्म एक्ट्रेस कंगना रनोट ने सोशल मीडिया पर दलाई लामा को लेकर किए गए विवादित पोस्ट पर सफाई दी है। इसके पहले कुछ लोग ...और पढ़ें

    Kangana Ranaut On Dalai Lama Post, Kangana Ranaut, Dalai Lama
    Kangana Ranaut On Dalai Lama Post, Kangana Ranaut, Dalai Lama

    नई दिल्ली, जेएनएन। Kangana Ranaut On Dalai Lama Post: कंगना रनोट ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से जानकारी दी है कि कुछ लोग मुंबई में उनकी बिल्डिंग के बाहर जमा हो गए है और विरोध प्रदर्शन कर रहे है। दरअसल उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया था। लोग इसे लेकर विरोध जता रहे थे। कंगना रनोट ने यह भी कहा कि इसके पीछे कारण यह है क्योंकि उन्होंने दलाई लामा और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन की मुलाकात के बारे में मजाकिया पोस्ट किया था। 

    कंगना रनोट ने लिखा है, 'कृपया मेरे इरादों को गलत मत समझिए'

    विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि उनका इरादा किसी को भी दुखी करने का नहीं था और यह एक मजाक था। कंगना रनोट ने लिखा है, 'कुछ बौद्ध धर्म को मानने वाले लोग मेरे पाली हिल वाले ऑफिस के बाहर धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। मैं किसी को दुख नहीं पहचाना चाहती। यह एक मजाक था कि बाइडन की दोस्ती दलाई लामा से है। कृपया मेरे इरादों को गलत मत समझिए।' इसके साथ उन्होंने हाथ जोड़ने वाली इमोजी शेयर की है। 

    कंगना रनोट ने 12 अप्रैल को एक मीम ट्वीट किया था

    कंगना रनोट ने आगे लिखा है, 'मेरा बुद्ध की शिक्षा में विश्वास है और 14वें दलाई लामा ने अपना पूरा जीवन सामाजिक कार्य में बिताया है। मेरा किसी के खिलाफ कुछ नहीं है। मैं चिलचिलाती धूप में नहीं खड़ी रहती। कृपया घर जाइए।' गौरतलब है कि 12 अप्रैल को कंगना रनोट ने एक मीम ट्वीट किया था। इसमें दलाई लामा भी नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा था, 'दलाई लामा को व्हाइट हाउस में शानदार स्वागत मिला है।' इसमें दलाई लामा अपनी जीभ निकालकर जो बाइडन के सामने नजर आ रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

    कंगना रनोट ने कई फिल्मों में काम किया है

    कंगना रनोट फिल्म एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी पसंद की गई है। कंगना रनोट का अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। वह जल्द कई फिल्मों में नजर आने वाली है। उनकी हाल ही में, फिल्म धाकड़ फिल्म रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। इस फिल्म में वह एक्शन करती नजर आ रही थी।

    खबरें और भी