Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kangana Ranaut ने छोटे भाई को शादी पर किया चंडीगढ़ में आलीशान घर गिफ्ट, अंदर का नजारा देख नहीं हटेंगी नजरें

    Updated: Mon, 17 Jun 2024 05:56 PM (GMT+05:30)

    बॉलीवुड एक्ट्रेस और मंडी की सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) हाल ही में कजिन ब्रदर की शादी में शामिल हुई हैं। एक्ट्रेस ने सगाई की तस्वीरें भी शेयर की ...और पढ़ें

    कंगना रनौत ने भाई को शादी पर दिया आलीशान घर, (X Image)
    कंगना रनौत ने भाई को शादी पर दिया आलीशान घर, (X Image)

    HighLights

    1. कंगना ने भाई-भाभी पर लुटाया प्यार
    2. भाई ने कंगना का अदा किया शुक्रिया
    3. कंगना शेयर की घर की तस्वीरें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेत्री से राजनेत्री बनीं कंगना रनौत एक बार फिर चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने छोटे भाई की शादी की जानकारी शेयर की थी। अब छोटे भाई और भाभी को दिए गिफ्ट की वजह से कंगना रनौत ध्यान खींच रही हैं।

    कंगना रनौत ने कुछ दिनों पहले अपने चचेरे भाई वरुण रनौत की सगाई से फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। एक्ट्रेस ने न्यूली वेड कपल को नई जिंदगी को लेकर बधाई भी थी। वहीं, अब उन्होंने गिफ्ट की अपडेट दी है।

    कंगना ने भाई पर लुटाया प्यार

    कंगना रनौत ने चंडीगढ़ को लेकर खूब चर्चा बटोरी। दिल्ली के लिए रवाना होने के दौरान चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर उनके साथ थप्पड़ कांड हो गया। वहीं, अब उन्होंने इसी शहर में अपने भाई और भाभी को आलीशान घर गिफ्ट किया है। अभिनेत्री ने अपनी इंस्टा स्टोरी में भाई और भाई का थैंक्यू नोट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कंगना रनौत को घर के लिए शुक्रिया अदा किया। इसके साथ ही उन्होंने घर की इनसाइड फोटो भी दिखाई।

    यह भी पढ़ें- सांसद Kangana Ranaut के थप्पड़ कांड पर करण जौहर की आई पहली प्रतिक्रिया, जवाब सुन लोगों ने बजाईं तालियां

    कंगना का भाई ने अदा किया शुक्रिया

    कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में भाई की पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस के लिए लिखा, "शुक्रिया दीदी चंडीगढ़ अब घर है।" इसके बाद कंगना ने अपनी बहन रंगोली की इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया, जिसमें लिखा था, "प्यारी बहन कंगना आप हमेशा हमारे सपनों को पूरा करती हैं और उन्हें सच कर देती हैं...हर चीज के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया।

    खबरें और भी

    क्या बोलीं कंगना रनौत

    कंगना रनौत ने पोस्ट पर जवाब देते हुए कहा, "गुरु नानक देव जी ने कहा कि हमारे पास जो कुछ भी है, हमें उसे शेयर करना चाहिए, उन्होंने कहा कि हमें हमेशा लगता है कि हमारे पास पर्याप्त नहीं है, फिर भी हमें शेयर करना चाहिए और मुझे लगता है कि इससे बड़ी कोई खुशी नहीं है...आपको हमेशा अपनी हर चीज मेरे साथ शेयर करने के लिए धन्यवाद।"

    यह भी पढ़ें- 'मुझे बहुत अपमानित महसूस हुआ', सांसद Kangana Ranaut ने घर पर BMC के बुलडोजर चलाने को लेकर बयां किया दर्द

    भाभी भी हुईं कंगना की मुरीद

    कंगना रनौत का भाभी अंजलि रनौत ने भी शुक्रिया अदा किया। उन्होंने गृह प्रवेश की फोटो शेयर करते घर के अलग- अलग हिस्सों की एक झलक दिखाई। इसमे बेडरूम, ड्राइंग रूम, पूजा घर और मेन गेट शामिल की तस्वीरें शामिल हैं।