विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मैं तो कभी शादियों में नहीं नाची', Kangana Ranaut ने अंबानी की पार्टी में डांस करने वाले स्टार्स पर कसा तंज

Published: Tue, 05 Mar 2024 03:15 PM (IST)

अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant ) के प्री-वेडिंग की ग्रैंड पार्टी देश और विदेश से मेहमान ...और पढ़ें

कंगना रनोट ने अंबानी की पार्टी में डांस करने वाले स्टार्स पर कसा तंज, (X Image)
कंगना रनोट ने अंबानी की पार्टी में डांस करने वाले स्टार्स पर कसा तंज, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में पूरा बॉलीवुड थिरका। अमिताभ बच्चन से लेकर शाह रुख खान तक, लगभग हर बड़ा नाम नजर आया। हालांकि, इस ग्रैंड पार्टी में कंगना रनोट नजर नहीं आईं। वहीं, अब उन्होंने अंबानी की पार्टी में डांस करने वाले स्टार्स पर तंज कसा है।

कंगना रनोट बॉलीवुड की ऐसी अभिनेत्री हैं, जो हर मुद्दे पर बेबाक राय रखने के लिए जानी जाती हैं। ऐसे में उन्होंने देश की सबसे बड़ी शादी को लेकर भी अपनी राय रखी है।

यह भी पढ़ें- Salman Khan के साथ थिरकीं अंबानी बहू राधिका मर्चेंट, प्री-वेडिंग से सामने आया दोनों का मस्ती भरा वीडियो

बॉलीवुड सितारों पर कसा तंज

कंगना रनोट ने अपनी सोशल मीडिया पेज पर एक पोस्ट शेयर किया है। भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर का एक इंटरव्यू शेयर करते हुए कंगना ने उनकी तारीफ की और बताया कि कैसे करोड़ों मिलने पर भी उन्होंने कभी किसी शादी में परफॉर्म नहीं किया। इसके साथ ही उन्होंने खुद की लता मंगेशकर से तुलना भी की। कंगना ने उस इंटरव्यू का हिस्सा शेयर किया, जिसमें लता मंगेशकर ने कहा था- "अगर आप मुझे पांच मिलियन डॉलर भी देंगे तो भी मैं नहीं आऊंगी।"

लता मंगेशकर से की खुद की तुलना

कंगना रनोट ने कहा, "मैं बदतर आर्थिक परेशानियों से गुजर चुकी हूं, लेकिन लता जी और मैं केवल दो लोग हैं जिनके गाने बेहद हिट हैं (फैशन का जलवा, घनी बावली हो गई, लंदन ठुमकदा, साडी गली, विजय भवा) हमारे नाम हैं, लेकिन चाहे मुझे कितना भी लालच दिया गया हो, मैंने कभी शादियों में डांस नहीं किया।"

यह भी पढ़ें- अंबानी की पार्टी में रजनीकांत की इस हरकत पर भड़के फैंस, हाउस हेल्पर के साथ किया ये बर्ताव नहीं आया पसंद

मजबूत चरित्र और गरिमा की जरूरत

एक्ट्रेस ने आगे कहा, "कई सुपरहिट आइटम सॉन्ग भी मुझे ऑफर किए गए, जल्द ही मैंने अवॉर्ड शो से भी दूरी बना ली। पॉपुलैरिटी और पैसे को ना कहने के लिए मजबूत चरित्र और गरिमा की जरूरत होती है। शॉर्ट कट की दुनिया में युवा पीढ़ी को ये समझने की जरूरत है कि केवल वही धन अर्जित किया जा सकता है जो ईमानदारी का धन है।"

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।