Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tejas Trailer: ''इंतजार हुआ खत्म'', इस दिन रिलीज होगा कंगना रनोट की 'तेजस' का ट्रेलर

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Sat, 07 Oct 2023 04:51 PM (IST)

    Tejas Trailer Release Date बी टाउन एक्ट्रेस कंगना रनोट की अगली फिल्म का नाम तेजस है। अभी कुछ दिन पहले कंगना की तेजस का शानदार टीजर रिलीज किया गया जिसक ...और पढ़ें

    'तेजस' के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने (Photo Credit-Instagram)
    'तेजस' के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. इस दिन सामने आएगा 'तेजस' का ट्रेलर
    2. 'तेजस' के टीजर ने जीता फैंस का दिल
    3. जानिए कब रिलीज होगी 'तेजस'

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Kangana Ranaut Tejas Trailer Release: हिंदी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसेज के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें कंगना रनोट का नाम जरूर शामिल होगा। अपनी शानदार अदाकारी के दम पर कंगना ज्यादातर फिल्मों को हिट कराने का हुनर रखती हैं।

    हाल ही में कंगना की अपकमिंग फिल्म 'तेजस' का टीजर रिलीज किया गया है, जिसे देखने के बाद हर कोई तेजस के ट्रेलर और फिल्म रिलीज का इंतजार कर रहा है। ऐसे में हम आपको इस लेख में ये जानकारी देने जा रहे हैं कि एक्ट्रेस की 'तेजस' का ट्रेलर कब रिलीज किया जाएगा।

    इस दिन सामने आएगा 'तेजस' का ट्रेलर

    मौजूदा समय में फिल्म 'चंद्रमुखी 2' की वजह से भी कंगना रनोट जमकर लाइमलाइट बटोर रही हैं। इस साउथ मूवी में अपनी बेहतरीन अदाकारी से कंगना ने हर किसी की दिल जीत लिया है। ऐसे में फैंस अब जल्द से जल्द अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस को बड़े पर्दे पर एक और मूवी में देखने के लिए बेताब हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

    जल्द ही फैंस को ये सौगात कंगना की अपकमिंग फिल्म 'तेजस' से मिलने वाली है। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शनिवार को 'तेजस' से जुड़ा लेटेस्ट अपडेट शेयर किया है। तरण के मुताबिक- ''कंगना रनोट के अपकमिंग फिल्म तेजस का ट्रेलर कल 8 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा।'' 

    इस तरह से तरण आदर्श ने 'तेजस' के ट्रेलर लॉन्च की तारीख का बड़ा अपडेट साझा किया है।मालूम हो कि इस मूवी में कंगना रनोट एक एयरफोर्स पायलट की भूमिका में मौजूद हैं, जिसकी झलक आप 'तेजस' के टीजर में आसानी से देख सकते हैं।

    खबरें और भी

    कब रिलीज होगी कंगना की 'तेजस'

    यूं तो कंगना रनोट की फिल्म 'तेजस' 20 अक्टूबर दशहरा के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन अन्य फिल्मों के उसी दिन रिलीज होने के वजह से कहीं न कहीं 'तेजस' के मेकर्स ने प्लानिंग में बदलाव किया, जिसके चलते अब डायरेक्टर सर्वेश मेवारा की 'तेजस' 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

    ये भी पढ़ें- Leo Movie: फैंस को तगड़ा झटका! हिंदी में नहीं रिलीज होगी विजय और संजत दत्त की फिल्म 'लियो', जानें वजह