विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Paris Olympics 2024 : 'वह आदमी है', महिला खिलाड़ी की नाक तोड़ने वाले प्रतिद्वंद्वी पर बरसीं Kangana Ranaut

Published: Fri, 02 Aug 2024 10:04 AM (IST)Updated: Fri, 02 Aug 2024 10:38 AM (IST)

मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने पेरिस ओलंपिक 2024 में एंजेला कैरिनी और इमान खलीफ के ...और पढ़ें

कंगना रनौत ने पेरिस ओलंपिक में इमान खलीफ के मुकाबले पर दी प्रतिक्रिया/ फोटो- Instagram
कंगना रनौत ने पेरिस ओलंपिक में इमान खलीफ के मुकाबले पर दी प्रतिक्रिया/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. एंजेला- इमान के मुकाबले को कंगना रनौत ने बताया अनफेयर
  2. पेरिस ओलंपिक में बॉक्सिंग मैच पर कंगना रनौत की प्रतिक्रिया
  3. कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर लिखा एक लंबा चौड़ा पोस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस वक्त फ्रांस में चल पेरिस ओलंपिक 2024 पर हर किसी की निगाहें टिकी हुई हैं। भारतीय खिलाड़ियों की जीत पूरा देश मना रहा है। हालांकि, इस बार पेरिस ओलंपिक कुछ कारणों से विवादों में भी घिर गया है।

बीते दिन गुरुवार को इटली की एंजेला कैरिनी और अल्जीरिया की इमान खलीफ के बीच बॉक्सिंग का मुकाबला हुआ, जिसमें मात्र 46 सेकंड में ही इमान खलीफ ने अपनी प्रतिद्वंद्वी एंजेला को हरा दिया। इतना ही नहीं, इमान खलीफ ने अपनी प्रतिद्वंद्वी की नाक भी तोड़ दी।

अब हाल ही में अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने इस मैच को अनफेयर बताया है और इसी के साथ उन्होंने कहा है कि एक महिला का मुकाबला एक आदमी से करवाया गया है। क्या है ये पूरा मामला चलिए जानते हैं-

इस लड़की को सात फीट के लड़के के साथ लड़ना पड़ा

अपनी हर बात को बड़ी बेबाकी से रखने वाली कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया।

यह भी पढ़ें: Beyonce को कपड़े देने से इनकार कर देते थे मशहूर डिजाइनर्स, सिंगर के दर्द पर कंगना रनौत ने किया रिएक्ट

उन्होंने दोनों खिलाड़ियों के बॉक्सिंग रिंग के अंदर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,

"इस लड़की को 7 फीट के आदमी के साथ लड़ना पड़ा, जिसकी पैदाइश पुरुष के रूप में हुई है। उसके बॉडी के सभी पार्ट्स आदमियों वाले थे, उसका बर्ताव और लुक दोनों पुरुषों वाले हैं। वह महिला को बॉक्सिंग मैच में वैसे मार रहा था, जैसे घर पर पुरुष एक महिला को मारता है। हालांकि, वह खुद को महिला बताता है, इसलिए आप खुद अंदाजा लगा लीजिए कि ये बॉक्सिंग मैच किसने जीता है? समाज सुधार का दावा करना बहुत ही गलत है और इसको बढ़ावा नहीं देना चाहिए। जाग जाइए, इससे पहले कि आपकी बेटियों की नौकरी और मेडल उनसे छीन लिए जाए"। कंगना ने हैशटैग 'सेव वुमन स्पोर्ट्स' भी लिखा।

कंगना रनौत ने समलैंगिकता पर भी की बात

कंगना रनौत यहीं पर शांत नहीं हुईं, उन्होंने आगे एक पोस्ट में समलैंगिकता पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा और बताया कि उनके कई दोस्त ऐसे हैं जो होमोसेक्शुअल हैं। एक्ट्रेस ने लिखा, "जब आप होमोसेक्शुअल रिश्ते(सेम जेंडर) में होते हैं, तो एक पार्टनर फीमेल का एक पार्टनर मेल का पार्ट प्ले करता है।

वह एक आदर्शवादी मेल और फीमेल की छवि बनाते हैं, लेकिन साथ ही वह नारीवाद के नाम पर महिलाओं पर हावी होने की कोशिश करते हैं।

ये कुछ अजीब है...सच कहूं तो मेरे कुछ दोस्त हैं, जो सेम सेक्स के हैं और वह मेरे काफी करीब हैं, सच कहूं तो वह बहुत ही टैलेंटेड हैं और बहुत ही शानदार काम करते हैं। इसलिए मुझे लगता है कि उन्हें किसी की स्वीकृति की जरूरत नहीं पड़ती है"। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनस्पेसिफाइड जेंडर एलिजिबिलिटी टेस्ट में फेल होने की वजह से खलीफ को वर्ल्ड चैंपियनशिप 2023 से डिस्क्वालिफाई कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें: कंगना रनौत से करीना कपूर खान तक, Paris Olympics में मनु भाकर की जीत पर बॉलीवुड स्टार्स ने मनाया जश्न

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।