'माता पिता का दोष नहीं..' केतन अग्रवाल मर्डर केस पर बोलीं Kangana Ranaut, 'क्वीन' ने किसे ठहराया जिम्मेदार?
देशभर में चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस पर अब बॉलीवुड 'क्वीन' कंगना रनौत ने अपना रिएक्शन दिया है। ...और पढ़ें

कंगना रनौत ने किया केतन अग्रवाल केस पर रिएक्ट
HighLights
कंगना रनौत ने किया केतन अग्रवाल केस पर रिएक्ट
मां-बाप को दोष देने पर क्या बोलीं 'क्वीन'
हिना खान ने भी दिया था रिएक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पुणे के लोहागढ़ किले में हुए केतन अग्रवाल मर्डर केस की पूरे देश में चर्चा है। लोग इस घटना पर अपनी-अपनी राय और रिएक्शन दे रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड 'क्वीन' कंगना रनौत ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया है।
कंगना ने दिया ये रिएक्शन
कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस घटना पर रिएक्शन देते हुए लिखा, 'इन दिनों आप फैमिली और घर को देखकर बच्चों के संस्कार का अंदाजा नहीं लगा सकते। ज्यादा जरूरी ये है कि आखिर ये सब प्रोग्राम कौन कर रहा है? किसने साथ वे अपना समय बिता रहे हैं? कौन उन्हें इंफ्लुएंस कर रहा है- सोशल मीडिया, एआई या समाज?
यह भी पढ़ें- Shilpa Shinde के झूठे सेक्सुअल हैरेसमेंट मामले में गरमाया विवाद, AICWA ने CM फडणवीस से की कानूनी एक्शन की अपील!
उन्होंने आगे लिखा, 'पैरेंट्स को दोष नहीं दिया जा सकता क्योंकि लोग कई तरह जिंदगियां जी रहे हैं। वे अपनी एक ऐसी छवि बनाते हैं जिसे लोग पसंद करें, क्योंकि असल बात यह है कि दुनिया उन्हें कैसे देखती है, न कि वे कैसा महसूस करते हैं या असल में वे कौन हैं। इसलिए, बच्चों के कामों के लिए परिवारों को गलत नहीं ठहराया जा सकता'।
हिना खान ने भी दिया था रिएक्शन
टीवी एक्ट्रेस ने हिना खान ने भी इस घटना पर अपनी राय रखी थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, 'आज के दौर में सच सुनना और कहना इतना मुश्किल हो गया कि लोग इसके बदले किसी जान लेना आसान समझते हैं। आप उसे छोड़ सकते थे बस एक सच ही बोलना था, फिर आपको जिसके भी साथ जिंदगी बितानी बिता लेते। अफसोस है केतन के मर्डर पर'।
केतन अग्रवाल मर्डर के बारे में
पुणे निवासी बिजनेसमैन केतन अग्रवाल और सिया शादी के बंधन में बंधने वाले थे, उनकी सगाई हो चुकी है। इस बीच वे सिया का बर्थडे सेलिब्रेट करने लोहागढ़ फोर्ट गए थे। दूसरी तरफ सिया, चेतन चौधरी के साथ रिलेशनशिप में थीं। सिया के मुताबिक उसने केतन को समझाने की कोशिश की लेकिन उसने परिवार के ना मानने के बारे में बात की।
इसके बाद सिया ने अपने प्रेमी के साथ केतन अग्रवाल को मारने का प्लान बनाया। इसी के चलते सिया ने केतन को लोहागढ़ फोर्ट से नीचे धक्का दे दिया और उसकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में जांच कर रही है और केतन की हत्या के आरोप में सिया और उसके कथित ब्वॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया गया है।