विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जब Kangana Ranaut ने ऑटो रिक्शा को मारी जोरदार टक्कर, कहा- ड्राइविंग में दीपिका पादुकोण से ली इंस्पिरेशन

Published: Wed, 28 Aug 2024 04:51 PM (GMT+05:30)

बॉलीवुड के बाद राजनीति में हाथ आजमाने वालीं कंगना रनौत अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलकर बातें करती हैं। एक्ट्रेस इमरजेंसी ...और पढ़ें

कंगना रनौत और दीपिका पादुकोण. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम
कंगना रनौत और दीपिका पादुकोण. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम

HighLights

  1. एक ही स्कूल से कंगना-दीपिका ने सीखी ड्राइविंग
  2. 'इमरजेंसी' को लेकर चर्चा में कंगना रनौत
  3. कंगना ने कहा दीपिका से मिली इंस्पिरेशन

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कंगना रनौत मीडिया में कुछ भी कहने से पीछे नहीं हटतीं। न सिर्फ दूसरों के बारे में, बल्कि अपने बारे में भी उन्हें कुछ कहना हो, तो वह बेधड़क होकर बोलती हैं। 'इमरजेंसी' फिल्म को प्रमोट करने में बिजी कंगना ने हाल ही में खुलासा किया कि एक बार उन्होंने पुलिस जीप को ठोकर मार दी थी। तब आगे क्या हुआ, इस बारे में एक्ट्रेस ने बताया है।

एक ही जगह दीपिका-कंगना ने सीखी ड्राइविंग

कंगना ने माशबेल इंडिया को इंटरव्यू दिया है। उन्होंने बताया कि ड्राइविंग में उनके हाथ तंग हैं। एक्ट्रेस ने कहा, ''मैंने कई बार ड्राइविंग सीखने की कोशिश की है, लेकिन हमेशा फेल ही रही। मैंने किसी को ठोकर मार दी। दीपिका और मैंने लगभग एक ही समय में बॉलीवुड में डेब्यू किया। उन्होंने 2007 में डेब्यू किया और मैंने 2006 में। हम एक ही ड्राइविंग स्कूल में सीखते थे और बांद्रा में रहते थे।''

ऑटो रिक्शा वाले को मार दी थी ठोकर

अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए कंगना ने बताया, ''जब मैंने पहली बार ड्राइविंग टेस्ट में हाथ आजमाया, तब सैंट्रो ड्राइव की थी और एक ऑटो रिक्शा वाले को ठोकर मार दी थी। ड्राइवर ने मुझ पर काफी चिल्लाया और तब मुझे समझ आया कि ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया है, वह भी दो बार। ऑटो ड्राइवर इतना डर गया था कि मुझे पागल महिला समझकर वह वहां से भाग ही गया। उसके बाद मैंने ड्राइविंग कभी नहीं की।''

दीपिका से मिली इंस्पिरेशन

कंगना ने कहा कि उन्हें दीपिका पादुकोण को देख कर इंस्पिरेशन मिली। जब इस घटना के पांच साल बाद उन्होंने दीपिका को एसयूवी चलाते देखा, तो सोचा कि दोनों ने एक ही जगह से ड्राइविंग सीखी, लेकिन फिर भी उन्हें कार चलाना नहीं आता और दीपिका इतनी आगे निकल गईं। उनसे प्रभावित होकर कंगना ने दोबारा ड्राइविंग सीखने की ठानी और सीखना शुरू भी किया, लेकिन पुलिस की गाड़ी को ठोकर मार दी। 

एक्ट्रेस ने कहा कि उस वक्त 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई' रिलीज हुई थी, तो पुलिस ने उन्हें पहचान लिया था। जीप को कोई नुकसान नहीं हुआ था, इसलिए भी उन्हें जाने दिया गया।

यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut का खुलासा, बताया बॉलीवुड में खुलेआम टैलेंटेड लोगों का किया जाता है क्या हाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।