Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kangana Ranaut ने बताया फिल्म इंडस्ट्री में कैसे होता है शोषण, दिवंगत कोरियोग्राफर सरोज खान को भी लिया आड़े हाथ

    Updated: Wed, 25 Sep 2024 05:56 PM (IST)

    बिंदास होकर बात करने वालीं कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने एक बार फिर बॉलीवुड पर निशाना साधा है। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं के शोषण पर बात की ...और पढ़ें

    कंगना रनौत और दिवंगत कोरियोग्राफर सरोज खान
    कंगना रनौत और दिवंगत कोरियोग्राफर सरोज खान

    HighLights

    1. कंगना रनौत ने फिर बोला बॉलीवुड पर हमला
    2. एक्ट्रेस ने बताया बॉलीवुड में कैसे करते हैं महिलाओं को ट्रीट
    3. सरोज खान का स्टेटमेंट भी किया शेयर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) किसी भी मुद्दे पर अपनी बात रखने से पीछे नहीं हटतीं। वह इंडस्ट्री की उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में से हैं, जो फिल्मी दुनिया के पीछे का सच निडर होकर सबके सामने कहती हैं। अब कंगना बीजेपी में शामिल हो चुकी हैं। वह मंडी से सांसद हैं, लेकिन राजनीति में आने के बाद भी उन्होंने बॉलीवुड की कुरितियों के बारे में बात करना बंद नहीं किया है।

    इन दिनों हेमा कमेटी रिपोर्ट (Hema Committee Report) को लेकर हुए मलयालम सिनेमा के खुलासे ने लोगों को सकते में डाल दिया है। इस बीच कंगना रनौत ने चकाचौंध भरी दुनिया के पीछे के सच को लेकर कई बार बात की है। एक इवेंट के दौरान उन्होंने बताया कि कैसे डिनर के नाम पर वहां शोषण किया जाता है। कंगना रनौत ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए, जिसने लोगों को हैरत में डाल दिया। उन्होंने साफ किया कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री भी लोगों के लिए सेफ नहीं है। 

    फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे होता है शोषण

    न्यूज 18 चौपाल इवेंट में 'क्वीन' एक्ट्रेस ने कहा, ''क्या आप जानते हैं ये हीरो महिलाओं का किस तरह शोषण करते हैं? वह उन्हें डिनर पर बुलाते हैं, मैसेज करते हैं और कहते हैं कि मेरे घर आओ। कोलकाता दुष्कर्म केस को देखिए। मुझे खुद दुष्कर्म को लेकर कितनी धमकियां दी गईं। हम जानते हैं कि हम महिलाओं की इज्जत नहीं करते और फिल्म इंडस्ट्री भी इससे अछूती नहीं है।'' एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि अगर कॉलेज के लड़के लड़कियों पर कमेंट करते हैं, तो मूवी में दिखने वाले हीरो भी इससे कम नहीं हैं। 

    सरोज खान को भी लिया आड़े हाथ

    'तनु वेड्स मनु' स्टार ने अपने स्टेटमेंट में दिवंगत कोरियोग्राफर सरोज खान को भी नहीं छोड़ा। उन्होंने उनका वह स्टेटमेंट दोहराया, जिस कारण कभी सरोज खान पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा था। सरोज खान ने कास्टिंग काउच पर कहा था, ''हर लड़की के ऊपर कोई न कोई हाथ साफ करने की कोशिश करता है। लोग फिल्म इंडस्ट्री के ही पीछे क्यों पड़े हैं। सरकार के लोग भी करते हैं। लेकिन फिल्म इंडस्ट्री दुष्कर्म करती है, तो रोटी भी तो देती है।'' कंगना ने इस कहा कि ऐसी तो सिचुएशन है फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं की।

    खबरें और भी

    विवाद में फिल्म 'इमरजेंसी'

    6 सितंबर को फिल्म 'इमरजेंसी' रिलीज होने वाली थी। लेकिन विवादों के चलते इसकी रिलीज टाल दी गई। मूवी में कंगना ने इंदिरा गांधी का रोल प्ले किया था। इस पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म पर सिख समुदाय के लोगों ने सिखों को गलत तरह से दिखाने का आरोप लगाया था। फैंस को अब फिल्म की नई रिलीज डेट का इंतजार है।

    यह भी पढ़ें: 'तनु वेड्स मनु 3' की लीड एक्ट्रेस का हुआ खुलासा, जानें Kangana Ranaut का कटा पत्ता या बदल गया रोल