Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kangana Ranaut ने प्रियंका चोपड़ा के सपोर्ट में कह दी ये बड़ी बात, करण जौहर को ठहराया बर्बादी का जिम्मेदार

    By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
    Updated: Tue, 28 Mar 2023 11:44 AM (IST)

    प्रियंका चोपड़ा काफी समय से बॉलीवुड से ज्यादा हॉलीवुड में एक्टिव हो गई हैं। हाल ही में लगभग बॉलीवुड को छोड़ चुकीं प्रियंका ने अपने करियर की पीक पर इंड ...और पढ़ें

    Kangana Ranaut said this big thing in support of Priyanka Chopra, Karan Johar was held responsible for the destruction
    Kangana Ranaut said this big thing in support of Priyanka Chopra, Karan Johar was held responsible for the destruction

    नई दिल्ली, जेएनएन। Kangana Ranaut: पंगा क्वीन कंगना रनोट इस बार प्रियंका चोपड़ा के सपोर्ट में उतरी हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में अपने बेहतरीन करियर को छोड़कर हॉलीवुड का रुख करने के कारण बताते हुए कहा था कि उन्हें बॉलीवुड में साइड किया जा रहा था।

    पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका ने ये भी खुलासा किया कि वो उनके साथ बॉलीवुड में हो रही पॉलिटिक्स से तंग आ गई थीं। अब इसपर रिएक्ट करते हुए कंगना प्रियंका चोपड़ा के सपोर्ट में उतरी हैं और उन्होंने कहा कि करण जौहर वो शख्स थे जिन्होंने प्रियंका चोपड़ा को बैन किया था।

    प्रियंका चोपड़ा के सपोर्ट में उतरीं कंगना रनोट

    कंगना रनोट और प्रियंका चोपड़ा फिल्म फैशन में साथ काम कर चुके हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में दिए गए प्रियंका चोपड़ा के इंटरव्यू पर रिएक्ट करते हुए अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया, 'बॉलीवुड के बारे में प्रियंका चोपड़ा का यही कहना है, लोगों ने उनके साथ गैंग अप किया, उन्हें धमकाया और फिल्म उद्योग से बाहर कर दिया, एक स्व-निर्मित महिला को भारत छोड़ने के लिए मजबूर किया गया। सभी जानते हैं कि करण जौहर ने उन्हें बैन कर दिया था।'

    'पीसी को बनाया पंचिंग बैग' - कंगना

    कंगना ने एक अन्य ट्विट में आगे लिखा, 'मीडिया ने करण जौहर के साथ उनके पतन के बारे में बड़े पैमाने पर लिखा, क्योंकि शाहरुख और मूवी माफिया क्रुएला के साथ उनकी दोस्ती थी, जो हमेशा कमजोर बाहरी लोगों की तलाश में रहते थे, उन्होंने पीसी में एक सही पंचिंग बैग देखा और उन्हें इस हद तक परेशान किया कि उन्हें भारत छोड़ना पड़ा।'

    खबरें और भी

    कंगना ने करण जौहर को ठहराया जिम्मेदार

    उन्होंने आगे लिखा, 'इस अप्रिय, ईर्ष्यालु, मतलबी और जहरीले व्यक्ति को फिल्म उद्योग की संस्कृति और पर्यावरण को बर्बाद करने के लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए, जो एबी या एसआरके के दिनों में बाहरी लोगों के लिए कभी दुश्मनी नहीं थी। उसे गैंग और माफिया पीआर पर छापा मारकर बाहरी लोगों को परेशान करने के लिए जवाबदेह ठहराया जाए।'

    प्रियंका ने किया बड़ा खुलासा

    प्रियंका ने डैक्स शेफर्ड के पॉडकास्ट आर्मचेयर एक्सपर्ट से बात करते हुए बड़ा खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया, उन्हें अच्छे रोल नहीं मिल रहे थे, वो इंडस्ट्री में चल रही पॉलिटिक्स के बीच परेशान हो रही थीं। उनकी मैनेजर और फ्रैंड अंजुला आचार्य ने उन्हें हॉलीवुड म्यूजिक में अपनी किस्मत आजमाने के लिए कहा। उन्होंने कहा, "इंडस्ट्री (बॉलीवुड) में मुझे एक कोने में धकेला जा रहा था। लोग मुझे कास्ट नहीं कर रहे थे, मैं लोगों के साथ बीफ करती थी, मैं उस गेम को खेलने में अच्छी नहीं हूं इसलिए मैं पॉलिटिक्स से थक गई थी और मैंने कहा कि मुझे इस ब्रेक की जरूरत है।"