यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kangana Ranaut ने शेयर की मनाली वाले घर की एक झलक, बर्फ की चादर से ढका एक्ट्रेस का घर
Kangana Ranaut Manali Home बॉलीवुड की क्वीन एक्ट्रेस कंगना रनोट ( Kangana Ranaut) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं । इसी बीच कंगना ने अपने मनाली ...और पढ़ें

HighLights
- कंगना रनोट ने शेयर की अपने घर की तस्वीर
- कंगना ने मनाली में हुई बर्फबारी पर जताई खुशी
- सफेद चादर से ढक एक्ट्रेस का घर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Kangana Ranaut Manali Home: फरवरी के महीने की शुरुआत हो चुकी हैं, लेकिन ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही। 31 जनवरी को देशभर के कई राज्यों में बारिश हुई तो वहीं पहाड़ी राज्यों में इस साल की पहली बर्फबारी हुई, जिसका लोग दिसंबर से इंतजार कर रहे थे। इस बर्फबारी से कई लोगों का राहत मिली।
इन्हीं में से एक एक्ट्रेस कंगना रनोट (Kangana Ranaut) भी हैं। बॉलीवुड की क्वीन एक्ट्रेस कंगना रनोट (Kangana Ranaut) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इसी बीच कंगना ने अपने मनाली वाले घर की कुछ तस्वीरें शेयर की है, जो बर्फ से पूरी तरह ढका नजर आ रहा है। एक्ट्रेस के घर की ये तस्वीरें बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
यह भी पढ़ें- Kangana Ranaut ने 'न्यूरालिंक कॉर्प' के लिए Alon Musk का किया सपोर्ट, देवताओं और ऋषियों को लेकर कह दी ये बात
कंगना ने दिखाई घर की एक झलक
कंगना रनोट (Kangana Ranaut) हिमाचल प्रदेश की रहने वाली हैं। ऐसे में देर रात हिमाचल के इलाकों में भी बर्फबारी हुई और मनाली में एक्ट्रेस का घर पूरी तरह से बर्फ की सफेद चादर से ढक हुआ नजर आ रहा है। फोटो शेयर करते हुए क्वीन ने बताया है कि इस बर्फबारी का लोग कितना इंतजार कर रहे थे। कंगना ने तीन तस्वीरे शेयर है जिसमें घर की छत, दूर पहाड़, पेड़-पौधे और रास्ते नजर आ रहे हैं।
.jpg)
फाइनली बर्फबारी हो गई
इन फोटोज के कैप्शन में लिखा, लंबे समय से सूखे मौसम से जूझ रहे हिमाचल में फाइनली बर्फबारी हो गई है... जय माता दी। ये बर्फबारी वहां के लोकल और सेब की खेती के लिए काफी जरूरी थी।
खबरें और भी

कंगना की आने वाली फिल्म
वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना बीते साल फिल्म 'तेजस' में नजर आईं थी जो पर्दे पर फ्लॉप साबित रही। वहीं अब जल्द कंगना 'इमरजेंसी' में नजर आने वाली हैं। वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में होंगी। कंगना ने इस फिल्म का निर्देशन भी किया है।
यह भी पढ़ें- बिजनेसमैन को नहीं, किसी और को डेट कर रहीं Kangana Ranaut, सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा
यह फिल्म 1975 में इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल की घटना पर आधारित है। इस फिल्म में अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी जैसे सितारे नजर आएंगे। फिल्म में दिवंगत सतीश कौशिक भी दिखाई देंगे।