यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'OMG!!! SK हम इतने यंग क्यों दिखते हैं?' कंगना रनोट ने सलमान खान के साथ याद किए पुराने दिन, शेयर किया वीडियो
Kangana Ranaut Salman Khan Video हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट ने सलमान खान के साथ एक पुराना वीडियो शेयर किया है और सल्लू मियां के साथ अपनी प ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Kangana Ranaut Throwback Video With Salman Khan: बी-टाउन की 'क्वीन' कही जाने वाली कंगना रनोट का भले ही इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारों के साथ छत्तीस का आंकड़ा रहता है, लेकिन सलमान खान (Salman Khan) के साथ वह बहुत अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने सल्लू मियां के साथ एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है।
कंगना रनोट और सलमान खान का बॉन्ड काफी अच्छा है। एक्ट्रेस अक्सर सलमान या उनकी फैमिली पार्टीज में शामिल होती रहती हैं। वह एक्टर के द्वारा होस्ट किए जाने वाले रियलिटी शो 'बिग बॉस' में भी अपनी फिल्मों का प्रमोशन करने के लिए आती रहती हैं। हाल ही में, कंगना ने सलमान के साथ पुराने पलों को याद किया है।
कंगना ने सलमान के साथ शेयर किया पुराना वीडियो
इंस्टाग्राम स्टोरी पर कंगना रनोट ने एक थ्रोबैक वीडियो रीशेयर किया है, जो सलमान खान के रियलिटी शो 'दस का दम' का है। क्लिप में देखा जा सकता है कि एक सेगमेंट में कंगना घाघरा-चोली पहनकर माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर की फिल्म 'बेटा' के गाने 'धक धक करने लगा' पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं।
सलमान खान, कंगना को इस गाने पर डांस करता देख खुश हो रहे हैं, साथ ही एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए भाईजान ने कहा- "क्या कमाल लग रही हो।" दोनों मजेदार मोमेंट को खूब एंजॉय करते हुए दिख रहे हैं। कंगना ने वीडियो को अपनी इंस्टा स्टोरी पर रीशेयर कर सलमान खान को टैग किया और लिखा-
खबरें और भी
"ओएमजी!!! एसके, हम इतने यंग क्यों लगते हैं? इसका मतलब ये है कि हम अब नहीं हैं?"
फैंस दे रहे ऐसे रिएक्शन
सलमान खान ने भले ही अभी तक कंगना के इन सवालों का जवाब नहीं दिया है, लेकिन वीडियो का कमेंट बॉक्स फैंस के रिएक्शन से फुल हो गया है। कमेंट बॉक्स में लोग उन्हें फिल्म में एक साथ काम करते देखने की इच्छा जाहिर कर रहे हैं। उम्मीद है कि कंगना और सलमान फैंस की ये तमन्ना पूरी करेंगे।
View this post on Instagram
कब रिलीज होगी सलमान खान की टाइगर 3?
सलमान खान आखिरी बार 'किसी का भाई किसी की जान' में दिखाई दिए थे। उनकी अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' है, जिसमें वह कटरीना कैफ के साथ नजर आएंगे। मनीष शर्मा की निर्देशित फिल्म 10 नवंबर 2023 को रिलीज होगी।
कब रिलीज होगी कंगना रनोट की इमरजेंसी?
कंगना रनोट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म 20 अक्टूबर 2023 को रिलीज होगी। फिल्म में कंगना इंदिरा गांधी का किरदार निभाती दिखेंगी।