Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Karan Patel ने कंगना रनोट को बताया ‘स्टैंड अप कॉमेडियन’, तो रंगाली चंदेल बोली- 'तुम सबसे बड़े नल्ले धरती पर बोझ हो'

    By Nazneen AhmedEdited By:
    Updated: Thu, 06 May 2021 09:08 AM (IST)

    कंगना रनोट की बहन रंगोली चंदेल ने फेमस टीवी एक्टर करण पटेल को उनके उस पोस्ट का जवाब दिया है जिसमें उन्होंने कंगना ‘सबसे मज़ाकिया स्टैंडप कॉमेडियन’ बता ...और पढ़ें

    Photo credit - Rangoli chandel and Karan Insta
    Photo credit - Rangoli chandel and Karan Insta

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट की बहन रंगोली चंदेल ने फेमस टीवी एक्टर करण पटेल को उनके उस पोस्ट का जवाब दिया है जिसमें उन्होंने कंगना को ‘सबसे मज़ाकिया स्टैंडप कॉमेडियन’ बताया था। कंगना का मज़ाक उड़ाने का बदला लेते हुए रंगोली ने करण को देश का सबसे बड़ा नल्ला बताया है। रंगोली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी करण की इंस्टा स्टोरी का स्क्रीनशॉट शेयर किया है जिसके साथ उन्होंने करण पर पलटवार किया है।

    दरअसल, हाल ही में कंगना का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड हो जाने के बाद करण ने एक्ट्रेस के एक ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर किया था जिसमें वो पर्यावरण और ऑक्सीज़न की भरपाई को लेकर अपनी राय रख रही थीं। कंगना के इस ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए करण ने लिखा था, ‘ये महिला देश में पैदा हुई सबसे मज़ाकिया स्टैंडप कॉमेडियन है’।

    अब रंगोली ने करण के पोस्ट के जवाब दिया है। रंगोली ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर करण को टैग करते हुए लिखा, ‘तुम इस देश के सबसे बड़े नल्ले इंसान हो। जिसने कभी पर्यावरण के लिए कुछ नहीं किया। जो इस धरती मां पर भी बोझ है। अपने अंदर थोड़ी अच्छी भावना लाओ और अच्छा महसूस करो’।

    आपको बता दें कि हाल ही में पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों की घोषणा होने के बाद राज्य में छिड़ी हिंसा को लेकर कंगना लगातार कुछ न कुछ ट्वीट कर रही थीं। अपने ट्वीट में कंगना ने बंगाल में जीतने वाली पार्टी तृणमूल कांग्रेस और ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा था। जिसके बाद कंगना के कुछ ट्वीट्स को आपत्तिजनक और आक्रामक मानते हुए उनका ट्विटरअकाउंट 4 मई स्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया। हालांकि अपना अकाउंट सस्पेंड होने के बाद भी कंगना ने अपनी आवाज़ उठाई और कहा कि वो दूसरे सोशल प्लेटफॉर्म्स के ज़रिए आवाज़ उठाती रहेंगी। दो दिन से एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया जा रहा है।

    खबरें और भी