यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kangana Ranaut ने लोकसभा सेक्रेटेरिएट से संसद के अंदर शूटिंग की मांगी परमिशन, 'इमरजेंसी' में बनी इंदिरा गांधी
Kangana Ranaut Parliament Permission कंगना रनोट ने लोकसभा के सेक्रेटरी के कार्यालय को पत्र लिखा है। इसके साथ उन्होंने संसद परिसर में शूट करने की मांग ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Kangana Ranaut Parliament Permission: फिल्म एक्ट्रेस कंगना रनोट इन दिनों अपनी आगामी फिल्म इमरजेंसी की शूटिंग में व्यस्त हैं। अब उन्होंने लोकसभा सेक्रेटेरिएट को एक पत्र लिखा है और उन्होंने संसद परिषद में फिल्म की शूटिंग की अनुमति मांगी है। सूत्रों का कहना है कि इसे स्वीकृति मिलने की संभावना कम है।
कंगना रनोट आपातकाल की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म बना रही है
गौरतलब है कि कंगना रनोट इन दिनों आपातकाल की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म इमरजेंसी बना रही है। इस फिल्म में वह स्वर्गीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभा रही है। इस फिल्म में उनके अलावा और भी कई कलाकारों की अहम भूमिका है। फिल्म के शूटिंग के लिए उन्होंने हाल ही में कई लोकेशन की रेकी भी की है। वहीं उन्होंने कई लुक टेस्ट से जुड़ी तस्वीरें भी शेयर की हैं।
यह भी पढ़ें: Who Is Sargam Kaushal: मिसेस वर्ल्ड सरगम कौशल प्रोफेशन से हैं टीचर, इंडियन नेवी ऑफिसर से की हैं शादी
View this post on Instagram
कंगना रनोट ने इमरजेंसी फिल्म की शूटिंग असम में की है
कंगना रनोट ने हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग असम में की है। इस दौरान वह असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिश्व शरमा से भी मिली थी। उन्होंने फिल्म की बिहाइंड द सीन से भी कई तस्वीरें शेयर की थी। इसमें उन्हें सेट पर कास्ट एंड क्रू के साथ बातचीत करते हुए देखा जा सकता है। कंगना रनोट तस्वीरों में काफी रिलैक्स नजर आ रही है। इससे लगता है कि फिल्म अपने ट्रैक पर है और वे इसे समय पर पूरा कर लेंगी।
View this post on Instagram
कंगना रनोट ने मणिकर्णिका फिल्म का आधिकारिक लोगो जारी किया था
एक्ट्रेस कंगना रनोट ने हाल ही में मणिकर्णिका फिल्म का आधिकारिक लोगो जारी किया था। 3 दिन पहले जारी किए इस लोगों को ढाई लाख के करीब लाइक्स मिले हैं। कंगना रनोट की हाल ही में फिल्म धाकड़ आई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। इस फिल्म में उन्होंने जमकर एक्शन सीन किए थे। इसके बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो पाई।