विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Emergency के बाद इस बॉलीवुड एक्टर के साथ Kangana Ranaut दिखाएंगी तेवर, सेट से पहली तस्वीर की शेयर

Published: Mon, 27 Jan 2025 12:58 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अब एक बार फिर जोर-शोर से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने की तैयारी में ...और पढ़ें

कंगना रनौत ने अपनी आगामी फिल्म का किया एलान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
कंगना रनौत ने अपनी आगामी फिल्म का किया एलान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. कंगना रनौत की नई फिल्म का हुआ एलान
  2. इस एक्टर के साथ कंगना रनौत करेंगी काम
  3. कंगना रनौत ने नई फिल्म की शूटिंग की शुरू

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बी-टाउन की धाकड़ एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इंदिरा गांधी की छवि को उजागर करने के बाद अब जल्द ही एक नई भूमिका में नजर आने वाली हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपनी नई फिल्म का एलान कर दिया है, जिसमें वह एक बॉलीवुड एक्टर के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई दिखेंगी।

कंगना रनौत इन दिनों इमरजेंसी (Emergency) में नजर आ रही हैं। फिल्म में उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है। मेन लीड के साथ कंगना ने निर्देशन का जिम्मा भी खुद के कंधों पर लिया है। इमरजेंसी की सफलता के बीच अब उन्होंने अपनी नई फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है।

आर माधवन के साथ कर रहीं फिल्म

कंगना रनौत ने 27 जनवरी को अपनी नई फिल्म को लेकर फैंस के बीच सारा सस्पेंस खत्म कर दिया है। भले ही एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म का नाम रिवील नहीं किया है, लेकिन उन्होंने यह बता दिया है कि वह किस बॉलीवुड एक्टर के साथ काम कर रही हैं। यह अभिनेता कोई और नहीं बल्कि कंगना के को-स्टार रह चुके आर माधवन (R Madhavan) हैं।

Kangana Ranaut Upcoming Movie Glimpse - Instagram

कंगना रनौत ने आगामी फिल्म के सेट से एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह क्लैप बोर्ड को फ्लॉन्ट कर रही हैं। क्लैप बोर्ड में फिल्म से जुड़ी कुछ डिटेल्स लिखी हैं। इसमें कंगना के अपोजिट एक्टर का नाम आर माधवन लिखा है। फिल्म का निर्देशन डायरेक्टर विजय कर रहे हैं। वहीं, इसके प्रोड्यूसर आर. रविंद्रन हैं। माधवन और कंगना की फिल्म को Trident Arts के बैनर तले बनाया जा रहा है। इस फोटो को शेयर करते हुए कंगना ने कैप्शन में लिखा- 

फिल्म सेट पर होने से बेहतर और कुछ भी आनंदित नहीं है।

यह भी पढ़ें- 'पूरी फिल्म में बस तैयार हो रही...' Kangana Ranaut ने फिल्म पद्मावत में दीपिका पादुकोण के रोल पर उठाए सवाल

तनु वेड्स मनु 3 में भी होंगे आर माधवन?

कंगना रनौत और आर माधवन की हिट फ्रेंचाइजी तनु वेड्स मनु के तीसरे पार्ट को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। निर्देशक आनंद एल राय ने तो कन्फर्म कर दिया है कि तनु वेड्स मुन 3 बन रही है, लेकिन फिल्म में कंगना के अपोजिट आर माधवन रहेंगे या नहीं, यह अभी तक कन्फर्म नहीं हुआ है। तनु वेड्स मनु और तनु वेड्स मनु 2 के बाद तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें- पंजाब में रिलीज नहीं होगी Kangana Ranaut की Emergency, SGPC के विरोध के बीच बड़ा फैसला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।