विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'इमरजेंसी' एक्ट्रेस Kangana Ranaut ने राहुल गांधी को लिया आड़े हाथ, कहा- 'घर जाकर टॉम एंड जेरी देखते हैं'

Published: Sun, 01 Sep 2024 05:03 PM (IST)

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) फिल्म इमरजेंसी को प्रमोट करने में कोई कसर छोड़ती नहीं नजर आ रही हैं। इंटरव्यू देने ...और पढ़ें

कंगना रनौत और राहुल गांधी. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम
कंगना रनौत और राहुल गांधी. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम

HighLights

  1. रिलीज से बेहद पास है फिल्म 'इमरजेंसी'
  2. कंगना ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
  3. 'इमरजेंसी' के प्रमोशन के दौरान किया कटाक्ष

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत पॉलिटिकल ड्रामा आधारित फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर चर्चा में हैं। 1975 के उस काले अध्याय को दिखाती ये फिल्म, जब प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 21 महीने के लिए देशभर में आपातकाल लागू किया था और इसका चुनाव पर असर पड़ा था। कंगना रनौत अब उन्हीं दिनों को बड़े पर्दे पर दिखाना चाहती हैं।

जमकर कर रहीं 'इमरजेंसी' का प्रमोशन

'इमरजेंसी' फिल्म की रिलीज को लेकर विवाद है। सीबीएफसी ने इस मूवी से कुछ सीन हटाए जाने के बाद इसे सर्टिफिकेशन देने की बात कही है। इस बीच कंगना ने फिल्म का प्रमोशन शुरू कर दिया है। वह कई इंटरव्यू दे रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस व सांसद ने आप की अदालत शो में शिरकत की। इस दौरान फिल्म के बारे में बात करने के साथ ही उन्होंने राहुल गांधी को लेकर कुछ ऐसा कहा, जिसे वायरल होने में जरा भी देर न लगी।  

राहुल गांधी पर किया जबरदस्त कटाक्ष

कंगना से पूछा गया कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी उनकी ये फिल्म देखना पसंद कर सकते हैं? इस पर एक्ट्रेस ने जो जवाब दिया, उसे सुन लोगों ने जमकर ठहाके लगाए। कंगना ने कहा, ''अब अगर वह घर जाकर टॉम एंड जेरी देखते हैं, तो उन्हें इमरजेंसी जैसी मूवी कैसे पसंद आ सकती है।'' 

क्यों लिया ये फिल्म बनाने का फैसला?

'इमरजेंसी' में कंगना ने सिर्फ एक्टिंग नहीं की है, बल्कि इसका डायरेक्शन भी उन्होंने ही किया है। साथ ही वह इस फिल्म की सह निर्माता भी हैं। उनसे इसी शो में पूछा गया कि उन्होंने इसी विषय पर फिल्म बनाने का क्यों सोचा? नई पीढ़ी के पास इसके बारे में कुछ खास जानकारी नहीं है। एक्ट्रेस ने कहा कि यह विषय विवादित हो सकता है, लेकिन इससे कई छिपी हुई चीजें भी बाहर आएंगी। बता दें कि इमरजेंसी फिल्म की रिलीज डेट 6 सितंबर है।

यह भी पढ़ें: 'वो विलेन है, उसे कर्मों का फल भुगतना पड़ा', Kangana ने खोली करण जौहर की पोल, बताया बायोपिक में देंगी क्या रोल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।