विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kanguva Teaser: इंतजार हुआ खत्म, इस दिन रिलीज होगा 'कंगुवा' का टीजर, देखने को मिलेगा बॉबी देओल का खूंखार अवतार

Published: Mon, 18 Mar 2024 09:33 PM (IST)

सूर्या दिशा पाटनी और बॉबी देओल स्टारर फिल्म कंगुवा मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। हर कोई इस फिल्म ...और पढ़ें

कब आएगा 'कंगुवा' का टीजर (Photo Credit: Instagram)
कब आएगा 'कंगुवा' का टीजर (Photo Credit: Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शिवा के निर्देशन में बनी थ्रिलर फिल्म 'कंगुवा' इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। इस मूवी में सूर्या, दिशा पाटनी और बॉबी देओल दिखाई देने वाले हैं। फैंस भी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब इस मूवी के टीजर रिलीज डेट से भी पर्दा उठ गया है। चलिए जानते हैं 'कंगुवा' का टीजर कब और कितने बजे रिलीज हो रहा है।

कब आएगा 'कंगुवा' का टीजर

ऐसा बताया जा रहा है कि फिल्म 'कंगुवा' में सूर्या अराथर, मंडनकर, वेंकटेर, पेरुमनाथर और मुकातर 5 अलग-अलग भूमिकाओं में दिखाई देने वाले हैं। वहीं, बॉबी देओल इसमें खूंखार विलेन का किरदार निभा रहे हैं। ऐसे में यह मूवी देखने के लिए अब फैंस इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Bobby Deol ने की Kanguva को-स्टार Suriya की तारीफ, एक्टर के बारे में बताई ये खास बात

मेकर्स ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाते हुए बताया कि इसका टीजर कल यानी 19 मार्च को आने वाला है। कंगुवा के निर्माता स्टूडियो ग्रीन ने एक पोस्ट किया, जिसमें लिखा गया था कि कल शाम 4:30 बजे टीजर आने वाला है। ऐसे में यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसके टीजर में फैंस को आकर्षक शॉट्स और वीएफएक्स देखने को मिलने वाले हैं।

बॉबी देओल का खतरनाक रोल

रणबीर कपूर की फिल्म में विलेन का किरदार निभाने के बाद बॉबी देओल अब 'कंगुवा' (Kanguva) में विलेन बनकर हीरो सूर्या के छक्के छुड़ाने वाले हैं। मेकर्स ने बॉबी देओल के जन्मदिन पर इस फिल्म से उनका पहला पोस्टर जारी किया था, जिसमें वह बेहद खतरनाक दिखाई दे रहे थे। कंगुवा में बॉबी देओल उदरिन की भूमिका में दिखाई देने वाले हैं।

हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट का एलान अभी नहीं किया गया है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या मेकर्स कल टीजर के साथ इसकी रिलीज डेट का भी एलान करते हैं या नहीं। यह मूवी इसी साल 2024 में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: Animal के 'अबरार हक' को विलेन नहीं मानते बॉबी देओल, कहा- 'हीरो रणविजय से ज्यादा अत्याचार तो उसके साथ हुए'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।