Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kanika Dhillon Birthday: कनिका ने 'दो पत्ती' स्टार्स काजोल-कृति सेनन संग मनाया जन्मदिन, झलकियां कीं शेयर

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Thu, 24 Aug 2023 08:07 PM (IST)

    Kanika Dhillon Birthday Celebration फेमस राइटर स्क्रीनराइटर और प्रोड्यूसर कनिका ढिल्लों ने हाल ही में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस ने शहीर शेख ...और पढ़ें

    Do Patti स्टार्स के साथ कनिका ने मनाया बर्थडे। Photo-Instagram
    Do Patti स्टार्स के साथ कनिका ने मनाया बर्थडे। Photo-Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। Kanika Dhillon Birthday Party: हिंदी सिनेमा की जानी-मानी स्क्रीनराइटर और प्रोड्यूसर कनिका ढिल्लों आज यानी 24 अगस्त 2023 को 41 साल की हो गईं। हाल ही में, कनिका ने इंडस्ट्री से जुड़े खास लोगों के साथ अपना जन्मदिन मनाया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने शेयर की हैं।

    कनिका ढिल्लों ने दो पत्ती स्टार्स संग मनाया बर्थडे

    कनिका ढिल्लों ने अपने घर पर एक शानदार बर्थडे पार्टी होस्ट की, जहां सेलेब्स भी पहुंचे। कनिका की पार्टी में 'दो पत्ती' एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) और काजोल (Kajol) ने भी रंग जमाया। कनिका ने इंस्टाग्राम अकाउंट से बर्थडे बैश की तस्वीरें और वीडियोज शेयर किये हैं, जिसमें वह अपने मेहमानों के साथ मस्ती, डांस और म्यूजिक में खोई हुई नजर आ रही हैं।

    एक तस्वीर में कनिका को कृति सेनन और एक्टर शाहीर शेख के साथ सेल्फी लेते हुए देखा जा सकता है। वहीं, एक फोटो में वह काजोल के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने घर पर लाइव म्यूजिक भी ऑर्गनाइज किया था।

    View this post on Instagram

    A post shared by Kanika Dhillon (@kanika.d)

    बर्थडे पर कनिका ने लिखी दिल की बात

    बर्थडे की झलकियां शेयर करते हुए कनिका ने एक लंबा-चौड़ा नोट लिखते हुए सभी का धन्यवाद कहा। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "दिल भर आया है, कृतज्ञता, प्यार। घर दोस्तों और संगीत से भरा हुआ है। एक खास जन्मदिन भी है, क्योंकि मैं इस साल एक निर्माता के रूप में एक खूबसूरत नई यात्रा शुरू कर रही हूं।"

    कनिका ने आगे लिखा, "मैं प्रार्थना करती हूं कि मुझे खूबसूरत कहानियां सुनाने की कृपा और बुद्धि मिले, सुंदर लोगों के साथ और हाथ में हाथ डालकर हम एक साथ आगे की ओर बढ़ें। परिवार, दोस्त, पार्टनर्स और टीम को धन्यवाद, जो मेरी जिंदगी कथा का हिस्सा बने। आप इसे खूबसूरत और यादगार बनाते हैं। हमारी कथा जादुई बनी रहे।"

    खबरें और भी

    दो पत्ती का निर्माण कर रहीं कनिका

    कनिका ढिल्लों अपने बैनर कथा पिक्चर्स के तहत फिल्म 'दो पत्ती' का निर्माण कर रही हैं। वह इस फिल्म स बतौर प्रोड्यूसर अपने करियर की शुरुआत कर रही हैं। कृति सेनन भी को-प्रोड्यूसर हैं। इससे पहले कनिका ने अपनी स्क्रिप्ट राइटिंग के जरिए सालों से इंडस्ट्री पर राज किया। 

    कनिका 'केदारनाथ', 'मनमर्जियां', 'साइज जीरो' और 'रा.वन' जैसी फिल्मों के लिए स्क्रिप्ट लिख चुकी हैं।