Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bagheera OTT Release: थिएटर्स के बाद ओटीटी पर कब्जा करेगी सुपरहीरो फिल्म, हिंदी में कब और कहां होगी रिलीज?

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Sun, 22 Dec 2024 03:10 PM (IST)

    Bagheera OTT Release कन्नड़ सुपरहीरो फिल्म बघीरा को लेकर बड़ी खबर आ रही है। फिल्म थिएटर में तहलका मचाने का बाद ओटीटी पर बवाल काटने और दर्शकों के नए साल ...और पढ़ें

    ओटीटी पर आ रही बघीरा की कहानी (Photo Credit- X)
    ओटीटी पर आ रही बघीरा की कहानी (Photo Credit- X)

    HighLights

    1. ओटीटी पर आ रही बघीरा की कहानी
    2. इस तारिख से दर्शक ले पाएंगे फिल्म का मजा
    3. कन्नड़ की सुपरहीरो फिल्म को मिला था भरपूर प्यार

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bagheera OTT Release: 2024 को खत्म होने में बस कुछ दिन ही बचे हुए हैं। इस साल सिनेमाघरों में एक से बढ़कर एक फिल्में थिएटर में रिलीज हुईं। कुछ मूवीज ने बॉक्स ऑफिस पर आंधी लाई तो कुछ का आना और जाना पता ही नहीं चला। इस साल फिल्मों के लिहाज से साउथ की मूवीज का दबदबा देखने को मिला था जिसमें कन्नड़ की बघीरा भी शामिल है। इस फिल्म ने सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर एंटरटेनमेंट किया। अगर आपने अभी तक ये फिल्म नहीं देखी है तो बता दें कि अब आप इसे घर बैठे देख सकते हैं।

    कब रिलीज हो रही बघीरा?

    फिल्ममेकर प्रशांत नील ने बहुत कम समय में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। यश के साथ KGF फ्रैंचाइजी और प्रभास के साथ 'सालार' जैसी ब्लॉकबस्टर डिलीवर कर चुके प्रशांत नील से फैन्स की उम्मीदें बढ़ा दी थी। 'बघीरा' की कहानी से एक नए हीरो की कहानी सामने आई।

    इसी कहानी को घर घर लोगों तक पहुंचाने के लिए मेकर्स ने सरप्राइज देते हुए इसे 25 दिसंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम करने का फैसला ले लिया है। जी हां, बघीरा क्रिसमस के मौके पर रिलीज की जा रही है।

    ये भी पढ़ें- Baby John के फैंस का इंतजार हुआ खत्म! Varun Dhawan की फिल्म की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, क्रिसमस के मौके पर देगी दस्तक

    बघीरा' की कहानी क्या है?

    'बघीरा' की कहानी की बात करें तो ये वेदांत नाम के एक लड़के की है जो सुपरमैन जैसा बनने की चाहत रखता है। हालांकि आगे चलकर वो अपने पिता की तरह एक पुलिस अधिकारी बन जाता है। वह एक पुलिस ऑपरेशन के तहत गैंगस्टरों को पकड़ता है, लेकिन वो तब हैरान हो जाता है जब उसे पता चलता है कि बड़े अधिकारियों के भ्रष्टाचार के मामले के कारण उन अपराधियों को बेल दे दी जाती है।

    खबरें और भी

    Photo Credit- Instagram

    अंत में उसे पता चलता है कि उसके पिता भी एक भ्रष्ट  अधिकारी है, जो उसकी दुनिया को पूरी तरह से हिला देता है। इन सब के बीच उसके जीवन में कुछ ऐसा होता है कि वह न्याय के लिए एक सुपरहीरो की पोशाक पहन लेता है और ‘बघीरा’ बन जाता है।

    बघीरा’ के कलाकार

    कन्नड़ फिल्म ‘बघीरा’ में श्रीमुरली ने लीड हीरो आईपीएस वेदांत प्रभाकर और ‘बघीरा’ की भूमिका निभाई है। वहीं रुक्मिणी वसंत डॉ. स्नेहा के रोल में नजर आई थीं। प्रकाश राज ने गुरु की भूमिका निभाई है, जो एक सीबीआई अधिकारी होता है। अच्युत कुमार प्रभाकर की भूमिका में, रंगायन रघु ने नारायण की भूमिका में और सुधा रानी ने वेदांत की मां की रोल प्ले किया है।

    ये भी पढ़ें- Sunny-Bobby Deol के अफेयर पर क्या बोले पिता Dharmendra? अनिल शर्मा ने सुनाया बाप-बेटों का रोचक किस्सा