विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kantara ने फिर बनाया नया रिकॉर्ड, सिनेमाघरों में पूरा किया 100 दिनों का शानदार सफर

By Nitin YadavEdited By: Nitin Yadav
Published: Sat, 07 Jan 2023 02:53 PM (IST)

होम्बले फिल्म के बैनर तले बनी फिल्म कांतारा ने शनिवार को एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए सिनेमाघरों में अपना ...और पढ़ें

Kantara again created a new record completed a wonderful journey of 100 days in theatres.
Kantara again created a new record completed a wonderful journey of 100 days in theatres.

नई दिल्ली, जेएनएन। Kantara: ऋषभ शेट्टी द्वारा निर्देशित और अभिनीत फिल्म कांतारा ने अपनी कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने देशभर में लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। फिल्म में हिंदी बेल्ट सहित देश की तमाम क्षेत्रीय भाषाओं में छप्पर फाड़ कमाई की है। अब फिल्म ने एक और कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है।

फिल्म ने सिनेमाघरों में पूरे किए 100 दिन

जानकारी के अनुसार होम्बले फिल्म के बैनर तले बनी इस फिल्म ने इतिहास रचते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 20 सितंबर, 2022 को थिएटरों में रिलीज हुई फिल्म ने आज सिनेमाघरों में 100 दिन पूरे कर लिए हैं।

कांतारा द्वारा स्थापित इस ऐतिहासिक पल का जश्न मनाते हुए हो अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्टर साझा किए हैं। फिल्म के द्वारा कीर्तिमान रचे जाने के बारे में जानकारी देते हुए होम्बले फिल्म्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्टर साझा कर लिखा, अलौकिक ब्लॉकबस्टर फिल्म कांतारा के 100 दिन पूरे हो रहे हैं। एक ऐसी फिल्म जिसे हम हमेशा संजो कर रखेंगे, जो हमें अपनी जड़ों से फिर से जोड़ती है और हमें अपनी परंपराओं से विस्मित कर दिया है।

लोककथा पर बेस्ड है फिल्म

ऋषभ शेट्टी अभिनीत और निर्देशित कांतारा की कहानी कर्नाटक के काल्पनिक तटीय गांव में रहने वाले मूल निवासियों की लोककथा पर बेस्ड है, जो एक राजा के परिवार, दैव और गुलिका के इर्द-गिर्द घूमती है। कांतारा में ऋषभ ने कंबाला चैंपियन शिवा का किरदार निभाया है। फिल्म में ऋषभ शेट्टी के अलावा सप्तमी गौड और किशोर कुमार जी ने मुख्य भूमिका निभाई है। बता दें इस फिल्म का निर्माण केजीएफ जैसी बड़ी फिल्म बनाने वाले प्रोडक्शन हाउस होंबले फिल्म्स के बैनर तले किया गया है।

इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी फिल्म

आपको बता दें कि कन्नड़ वर्जन में बनी यह फिल्म 30 सितंबर को रिलीज हुई थी, जिसके बाद फिल्म को 14 अक्टूबर, 2022 को हिन्दी वर्जन में रिलीज किया गया, जिसके बाद कांतारा ने कई बड़ी हिन्दी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह धुल चटा दी।

यह भी पढ़ें: Urvashi Rautela ने फोटो के साथ शेयर किया क्रिप्टिक नोट, ट्रोल्स ने कहा- रेखा-अमिताभ के बाद उर्वशी-ऋषभ की लव...