Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Kantara से Dhurandhar तक, हीरो समेत इन खलनायकों के नाम रहा ये साल, चारों तरफ से बटोरी तारीफें

    Updated: Sun, 28 Dec 2025 01:15 PM (IST)

    साउथ वर्सेज बॉलीवुड की बहस दर्शकों के बीच हमेशा से होती आई है लेकिन साल 2025 कुछ और ही कहता है। ये साल भारतीय सिनेमा के लिए यादगार रहा क्योंकि साउथ से ...और पढ़ें

    इन सितारों के नाम रहा साल 2025

    इन सितारों के नाम रहा साल 2025

    HighLights

    1. इन सितारों के नाम रहा साल 2025

    2. हीरो के साथ खलनायकों ने भी लूटी लाइमलाइट

    3. साउथ और बॉलीवुड में इन एक्टर्स ने मचाया तहलका 

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पिछले कुछ सालों में दर्शकों के बीच फिल्मों को लेकर एक बड़ा मुद्दा चर्चा का विषय बना हुआ है - साउथ वर्सेज बॉलीवुड। इस मुद्दे पर कई लोगों की राय सामने आती है कि साउथ की फिल्में बॉलीवुड से बेहतर होती हैं। 2024 में जब कल्कि, हनु-मैन, पुष्पा 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में साउथ से निकलीं तो ये चर्चा और भी ज्यादा बढ़ गई।

    लेकिन 2025 में हिंदी सिनेमा से छावा, सैयारा और धुरंधर जैसी फिल्मों ने पासा पलट दिया। लेकिन ऐसा नहीं है कि साउथ से कोई बड़ी फिल्म नहीं आई, कांतारा चैप्टर 1, लोका और महावतार नरसिम्हा ने भी बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया। यानि 2025 एक साल रहा जिसने साउथ वर्सेज हिंदी सिनेमा की ना सिर्फ बहस रोकी बल्कि ये भी साबित किया कि दर्शकों के सिर्फ अच्छा कंटेंट चाहिए फिर भले ही वह हिंदी सिनेमा का हो या साउथ का या फिर किसी भी रिजनल फिल्म इंडस्ट्री का।

    2025 में इन किरदारों ने बटोरी लाइमलाइट

    ये साल भारतीय सिनेमा के लिए बेहतरीन रहा है और दर्शकों ने बेहतरीन फिल्मों को खूब प्यार भी दिया। वहीं ये प्यार सिर्फ हीरो ही नहीं बल्कि खलनायकों को भी मिला। एक नजर उन किरदारों पर जिन्होंने इस साल दर्शकों का दिल जीता।

    यह भी पढ़ें- कियारा के बाद Yash की Toxic में हुई इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की एंट्री, 'एलिजाबेथ' के लुक में दिखा किलर अंदाज


    विक्की कौशल: छावा (Vicky Kaushal: Chhaava)

    छत्रपति संभाजी के रोल में विक्की कौशल की परफॉर्मेंस दर्शकों का दिल जी ले गई। फिल्म ने दुनियाभर में 800 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन किया।

    chhaava

    ऋषभ शेट्टी- कांतारा: चैप्टर 1 (Rishab Shetty-Kantara Chapter 1)

    2022 में ऋषभ शेट्टी ने कांतारा से पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया था और अब 2025 में इसके प्रीक्वल ने भी दर्शकों का खूब दिल जीता। ऋषभ शेट्टी की जबरदस्त एक्टिंग इस साल चर्चा का विषय रही। फिल्म ने दुनियाभर में करीब 900 करोड़ का बिजनेस किया।

    खबरें और भी

    kantara (7)

    (अहान पांडे-अनीत अड्डा: सैयारा) Ahaan Pandey-Aneet Padda: Saiyaara

    म्यूजिकल रोमांटिक सैयारा ने बीच साल में आकर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। इस फिल्म में न्यूकमर अहान पांडे और अनीत पड्डा ने काम किया। उनकी परफॉर्मेंस दर्शकों को खूब पसंद आई और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़े। दुनियाभर में फिल्म ने करीब 600 करोड़ का बिजनेस किया।

    saiyaara (12)

    लोका: चैप्टर 1 (Lokah Chapter:1)

    मलयालम सिनेमा की लोका चैप्टर ने साल 2025 में अपार सफलता हासिल की। इसमें कल्याणी प्रियदर्शन ने लीड रोल प्ले किया जो इसमें फीमेल सुपरहीरो थीं। लोका चैप्टर 1 सुपरहिट रही और इसने दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये का बिजनेस किया।

    lokah (10)

    महावतार नरसिम्हा (Mahavatar Narsimha)

    एपिक डिवोशनल एक्शन एनिमेटेड फिल्म महावतार नरसिम्हा की इस साल खूब चर्चा हुई। यह फिल्म भगवान विष्णु के नरसिम्हा अवतार और उनके प्रह्लाद की कहानी है जिसे एनिमेटेड वर्जन में बनाया गया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ की कमाई करके गदर मचा दिया।

    mahavatar narsimha (5)

    अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल: धुरंधर (Dhurandhar)

    2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म धुरंधर रही जो साल के आखिरी महीने में रिलीज हुई और दर्शकों को कई यादें दे गई। फिल्म ने रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त जैसे कलाकारों ने काम किया। इस फिल्म का हर किरदार यादगार रहा। रणवीर सिंह के ज्यादा खलनायकों को सुर्खियां मिलीं जिनमें अक्षय खन्ना का किरदार रहमान डकैत बहुत वायरल हुआ। यह फिल्म अभी भी थिएटर्स में चल रही है और इसने दुनियाभर में अब 1051 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है।

    dhurandhar (22)

    इन किरदारों और फिल्मों के अलावा कुबेर में धनुष-नागार्जुन की परफॉर्मेंस की भी खूब तारीफ हुई। वहीं कुछ वेब सीरीज ने भी 2025 में ओटीटी पर गदर मचाया। जिनमें बैड्स ऑफ बॉलीवुड से बॉबी देओल, लक्ष्य लालवानी, राघव जुयल, फैमिली मैन में जयदीप अहलावत का रुक्मा, दिल्ली क्राइम में हुमा कुरैशी और शेफाली शाह जैसे किरदारों ने भी खूब चर्चा बटोरी।

    कुल मिलाकर भारतीय सिनेमा के लिए साल 2025 यादगार रहा है। दर्शकों ने हीरो के साथ-साथ आईकॉनिक खलनायकों और कॉमेडियन को भी भरपूर प्यार दिया और यह एक संकेत भी है कि अगर फिल्मों का कंटेंट दमदार है तो दर्शक उसे जरूर देखने जाएंगे, फिर इससे फर्क नहीं पड़ता है कि वह फिल्म भारत के किस कोने में बनाई गई है।

    यह भी पढ़ें- New Year वीकेंड में मस्ट वॉच है 2 घंटे 50 मिनट की ये टॉप रेटेड फिल्म, हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे आप!