यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kantara Hindi Box Office: कांतारा के आगे नहीं टिक रहीं राम सेतु और थैंक गॉड, 16वें दिन की कमाई से गाढ़े झंडे
Kantara Hindi Box Office लोककथा पर आधारित फिल्म कांतारा इन दिनों हिंदी बेल्ट सहित कई देश में बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है। कांतारा ने हिंदी ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Kantara Hindi Box Office: कन्नड़ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी द्वारा अभिनीत और निर्देशित ब्लॉकबस्टर फिल्म कांतारा लगातार बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में झंडे गाढ़ रही है और हर रोज अपने कलेक्शन से बड़ी फिल्मों को टक्कर देते हुए नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। 14 अक्टूबर, 2022 को हिंदी में रिलीज हुई कांतारा का खुमार लोगों के दिलो-दिमाग से नहीं उतर रहा है। शनिवार को कांतारा के हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 4.10 करोड़ का कलेक्शन करते हुए दिवाली के मौके पर रिलीज हुईं फिल्में राम सेतु और थैंक गॉड को कड़ी टक्कर दे रही है।
नहीं थम रहा कांतारा का क्रेज
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार कांतारा ने हिंदी बेल्ट में अपनी रिलीज के तीसरे हफ्ते में एंट्री के बावजूद शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने तीसरे शुक्रवार को 2.75 करोड़ की कमाई थी, जबकि शनिवार को कांतारा के कलेक्शन में भारी उछाल देखने को मिला है। फिल्म ने शनिवार को 4.10 करोड़ की कमाई की है और इसी के साथ ही फिल्म ने हिंदी बेल्ट में अब तक 38.55 करोड़ का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। जबकि राम सेतु ने अपनी रिलीज के पांचवें दिन 48. 75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है, जो कांतारा की ओवर ऑल कमाई से बेहद कम है।
#Kantara *#Hindi version* is giving a tough fight to #Diwali releases [#RamSetu, #ThankGod, #BlackAdam]… [Week 3] Fri 2.75 cr, Sat 4.10 cr. Total: ₹ 38.55 cr. #India biz. Nett BOC. pic.twitter.com/XEmrltmNCO
— taran adarsh (@taran_adarsh) October 30, 2022
जल्द पार करेंगी 40 करोड़ का आंकड़ा
हिंदी भाषा में कांतारा ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले वीक में 15 करोड़ तो दूसरे वीक में 16.20 करोड़ की नेट कमाई थी और ये फिल्म जल्द ही 40 करोड़ के कलेक्शन को पास कर सकती है। जोकि कई बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों से ज्यादा है।
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कांतारा का कलेक्शन
पहला हफ्ता- 26-75 करोड़
दूसरा हफ्ता- 37.25 करोड़
तीसरा हफ्ता- 75 करोड़
चौथा हफ्ता- 70 करोड़
लोककथा पर आधारित है फिल्म
ऋषभ शेट्टी अभिनीत और निर्देशित कांतारा की कहानी कर्नाटक के तटीय गांव में रहने वाले मूल निवासियों की लोककथा पर बेस्ड है, जो एक राजा के परिवार, दैव और गुलिका के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में ऋषभ ने कंबाला चैंपियन शिवा का किरदार निभाया है। बता दें इस फिल्म का निर्माण केजीएफ जैसी बड़ी फिल्म बनाने वाले प्रोडक्शन हाउस होंबले फिल्म्स के बैनर तले किया गया है।